विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईद-उल-अजहा पर नोएडा में कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात; तीन जोन में पैदल मार्च 

Updated: Thu, 28 May 2026 10:56 AM (IST)

नोएडा पुलिस ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर बम और डॉग स्क्वॉड के साथ तीनों जोन में पैदल मार्च किया।

नोएडा में पैदल मार्च निकाला गया। जागरण

नोएडा में पैदल मार्च निकाला गया। जागरण

HighLights

  1. नोएडा में ईद-उल-अजहा पर पुलिस का पैदल मार्च।

  2. बम और डॉग स्क्वॉड ने सुरक्षा का जायजा लिया।

  3. मस्जिदों और बाजारों में पुलिस बल तैनात रहा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में ईद-उल-अजहा पर बृहस्पतिवार को बम और डॉग स्क्वॉड संग पुलिस ने तीनों जोन में पैदल मार्च किया। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने तीनों जोन नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में सुबह से भ्रमण किया।

स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। डीसीपी व एडीसीपी, एसीपी ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिदों के आसपास निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

टीम ने निठारी मस्जिद, जामा मस्जिद, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग भी की। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

अफवाह न फैलाए, पुलिस को दें सूचना

पुलिस अधिकारियों ने आमजन को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने, अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जिससे त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी एवं मजबूत बनी रहे।