विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुफ्त कपड़ों के जाल में फंसा परिवार, 3 माह की बच्ची को चुराकर बेचने की साजिश; नोएडा पुलिस ने ऐसे किया बेनकाब

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:28 PM (IST)

नोएडा के छिजारसी में मुफ्त कपड़े बांटने के बहाने एक परिवार को फंसाकर तीन माह की बच्ची को चुरा लिया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. नोएडा में मुफ्त कपड़े बांटने के बहाने तीन माह की बच्ची चोरी।

  2. आरोपियों ने बच्ची को बेचने की साजिश रची थी।

  3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बच्ची को सकुशल बरामद किया, तीन गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में एक ऐसी वारदात का खुलासा हुआ है, जिससे आसपास के परिवार और खासतौर पर जिनके बच्चे छोटे हैं वह खौफ हैं। दरअसल नोएडा के छिजारसी में एक बच्चे को चुराने का मामला सामने आया है।

क्या है मामला?

मध्यप्रदेश के सिंगरौली के पीपराझांपी गांव के देवीचरण पत्नी व चार बेटियों संग नोएडा के छिजारसी में किराये की झुग्गी में रहते हैं। मेहनत मजदूरी करते हैं।

गाजियाबाद के कनावनी की रहने वाली महिला मनीषा करीब छह माह से कपड़े, पैसे बांटने के बहाने आती रहती थी। सोमवार को देवीचरण की पत्नी लक्ष्मी और चारों बच्चे झुग्गी में थे।

मनीषा अपनी बहन काजल उर्फ संगीता संग आई। कपड़े बांटने के दौरान मनीषा बातों में उलझा कर लक्ष्मी को पड़ोस में ले गई। इसी बीच काजल तीन माह की बच्ची को उठा ले गई। फिर मनीषा रास्ते से ही चली गई।

घर पहुंचने पर लक्ष्मी को बच्ची नहीं मिली

घर पहुंचने पर लक्ष्मी को बच्ची नहीं मिली। खोजबीन करते हुए सेक्टर 63 थाने में सोमवार रात को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मनीषा, काजल और अभय कुमार को गिरफ्तार कर बच्ची बरामद की।

दंपती काजल और अभय मूल रूप से बिहार समस्तीपुर के महथी गांव के और मनीषा बेगूसराय के समसीपुर गांव की रहने वाली है।

आरोपित बच्ची को बेचने की फिराक में थे। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है। इनका आपराधिक रिकार्ड पता कर रही है।