विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, बायोडायवर्सिटी पार्क समेत 17 स्थानों पर बनाए जा रहे घाट

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:45 PM (IST)

नोएडा में छठ महापर्व की भव्य तैयारी की जाल रही है। नोएडा के अलग-अलग 17 स्थानों पर विशेष घाट बनाने की तैयारी की जा रही है।

नोएडा में छठ पूजा के लिए बनाया जा रहा घाट। फोटो-दैनिक जागरण

नोएडा में छठ पूजा के लिए बनाया जा रहा घाट। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. 17 छठ घाटों का निर्माण नोएडा में तेजी से जारी है।

  2. सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क में 5000 से अधिक श्रद्धालु करेंगे पूजा।

  3. नहाय-खाय से शुरू होकर 36 घंटे का निर्जला व्रत होगा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। छठ महापर्व पर नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में 17 स्थानों पर घाट बनाने की तैयारी तेज हो गई है। सेक्टर-75 में श्री सूर्यदेव पूजा समिति ने सेंट्रल पार्क और सेक्टर-22 में छठ घाट का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है।

सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए पवित्र छठघाट बनाया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अन्य सदस्यों के साथ बैठक भी की।

घाट पर श्रद्धालुओं में बंटेगा प्रसाद

श्रीसूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष डा. मुन्ना कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों ने तय किया कि घाट पर श्रद्धालुओं को छठी मैया का फल प्रसाद और भंडारा खिलाया जाएगा।

संयोजक ओपी तिवारी, डा. शशांक शेखर, राजीव त्यागी, प्रभात कुमार, ब्रजेश शर्मा, कैप्टन राकेश कुमार, ज्ञानेश मिश्रा, विनोद पटेल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था,धार्मिक श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है।

नहाय-खाय के दिन विशेष साफ-सफाई

नहाय-खाय में व्रती प्रातः स्नान कर घर व पूजा स्थल की विशेष साफ-सफाई करेंगे। शुद्ध व पवित्रता से कद्दू-भात सहित सात्विक भोजन बनेगा। भगवान सूर्यदेव को भोग अर्पित करने के बाद व्रती और परिवार के अन्य सदस्य प्रसाद ग्रहण करेंगे।

दूसरे दिन छठव्रती दिनभर उपवास रखकर सायंकाल भगवान सूर्यदेव की पूजा करेंगे। खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।

सेक्टर 22 छठ पूजा घाट बनकर तैयार

अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को घाट में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। पूर्वांचल सांस्कृतिक समिति ने सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क में छठ घाट बनवाया है। सोसायटियों के पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु घाट पर पूजा करते हैं।

छठ पूजा सहयोग समिति के अध्यक्ष एसएन सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-22 में छठ पूजा घाट बनकर तैयार है। छठ पूजा नहाय-खाय से शुरू होगी, जिसमें व्रती महिलाएं लौकी की सब्जी खाकर व्रत शुरू करेंगी।

यहां भी बन रहे छठ पूजा के घाट

सर्किल एक में स्टेट बैंक के पीछे सेक्टर-2 पार्क, जी ब्लाक सेक्टर-56 पार्क, सर्किल-दो में नोएडा स्टेडियम रामलीला मैदान, सर्किल-तीन में भूखंड संख्या जीएच-1 (गोदरेज) के पास सेक्टर-43, वाणिज्यिक भूखंड (एनआरआइ) के नजदीक सेक्टर-45, सी-209ए प्रस्तावित हेल्थ कम शापिंग सेंटर सेक्टर-47, बरौला गांव में छोटे नाले के पास हेमंत का घेर, डी प्लाट पार्क ग्राम होशियारपुर, सर्किल-चार में व्यवसायिक भूखंड सेक्टर-62, स्कूल भूखंड सेक्टर-63 ए, सर्किल-पांच में वाणिज्यिक भूखंड निकट पेट्रोल पंप सेक्टर-71, सर्किल-छह में सेक्टर-116 और 120 के मास्टर ग्रीन बेल्ट में, सेक्टर-122 के सामुदायिक केंद्र के सामने, सर्किल-8 में सेक्टर-110 का सामुदायिक केंद्र के सामने, सेक्टर-105 वाणिज्यिक भूखंड संख्या-दो पेट्रोल पंप के पास के अलावा सर्किल-नौ में एक्सप्रेसवे के बराबर में 45 मीटर चौड़ी सड़क के साथ सेक्टर-135 के वाणिज्यिक भूखंड को चिह्नित किया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के गौड़ चौक अंडरपास का ट्रायल जारी, ढाई लाख वाहनों को मिली जाम से राहत; अब लाइटिंग पर होगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।