Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए नहीं लेनी होगी छुट्टी, नोएडा में अब रविवार को भी खुलेगा सब रजिस्ट्रार कार्यालय

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 07:57 PM (IST)

    गौतमबुद्ध नगर सहित पांच जिलों में अब रजिस्ट्री के लिए छुट्टी लेने की जरूरत नहीं होगी। महानिरीक्षक निबंधन के निर्देशानुसार, सब रजिस्ट्रार कार्यालय अब र ...और पढ़ें

    रविवार हो भी रजिस्ट्री होंगी।   (फोटो- AI generated)

    रविवार हो भी रजिस्ट्री होंगी। (फोटो- AI generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। रजिस्ट्री के लिए अब लोगों को छुट्टी नहीं लेनी होगी। सब रजिस्ट्रार कार्यालय अब रविवार को भी खुलेगा। सोमवार से शनिवार तक एक सब रजिस्ट्रार कार्यालल दोपहर एक से रात आठ बजे तक खुलेगा और यहां रजिस्ट्री हो सकेंगी।

    नोएडा सहित 5 जिलों में लागू होगा नया नियम

    महानिरीक्षक निबंधन की ओर से गौतमबुद्ध नगर समेत गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा और लखनऊ पांच जिलों में यह व्यवस्था लागू करने के लिए 16 फरवरी को पत्र लिखा है। रविवार को खुलने वाले सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए रोस्टर तैयार होगा। सोमवार से शनिवार एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रतिदिन खुलेगा।

    Property Registry (4)

    दफ्तरों से लौटकर भी रजिस्ट्री करा सकेंगे लोग

    बता दें नोएडा में कामकाजी लोग अधिक हैं। रजिस्ट्री के लिए लोगों को विशेष छुट्टी लेनी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नोएडा में तीन और ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर में एक-एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय हैं। इसमें नोएडा में नई व्यवस्था लागू होगी।

    महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार एक सप्ताह में इस कार्ययोजना की रिपोर्ट। सहायक महानिरीक्षक गौतमबुद्ध नगर को उपलब्ध करानी है। रात आठ बजे तक एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने से लोग दफ्तरों से लौटकर भी रजिस्ट्री करा सकेंगे।

    खबरें और भी

    दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक बुक होंगे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 

    महानिरीक्षक निबंधन के निर्देशानुसार एक कार्यालय को विशेष रूप से नामित किया जाएगा। सामान्य दिनों में यह नामित कार्यालय दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक खुलेगा। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक बुक किए जा सकेंगे।

    यह स्थाई व्यवस्था होगी। इसके लिए वर्तमान समय पर संचालित एक सब रजिस्ट्रार के समय में बदलाव किया जाएगा। हर रविवार रोस्टर के अनुसार एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम शाम बजे तक खुलेगा। इससे छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री कराने की सुविधा मिलेगी। काम निपटाने की सुविधा मिलेगी।

    शुक्रवार को होगा अवकाश

    जारी हुए निदेशानुसार रविवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलेगा। उस कार्यालय और कर्मचारियों का महीने और दूसरे और तीसरे शुक्रवार को होगा। महानिरीक्षक निबंधन की ओर से जारी किए गए पत्र में भी इस बात को जिक्र किया गया है।

    रजिस्ट्री की संख्या और राजस्व बढ़ेगा

    मौजूदा समय में लोगों के कार्य और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। दूसरे शहरों से रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोग समय के अभाव में एक दिन में प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पाते थे। वहीं, शहर में कामकाजी लोगों को रजिस्ट्री के लिए छुट्टी लेना काफी मुश्किल होता है। इस बदलाव से शहर में रजिस्ट्री की संख्या और राजस्व बढेगा।

    प्रतिदिन होती हैं 600 से अधिक रजिस्ट्रियां

    गौतमबुद्ध नगर में प्रतिदिन 600 से अधिक रजिस्ट्रियां होतीं हैं। इनसे करोड़ो का राजस्व मिलता है। गौतमबुद्ध नगर में रजिस्ट्री से मिलने वाले सालाना राजस्व का लक्ष्य तीन हजार करोड़ से अधिक है। सेक्टर-33 में तीन सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रतिदिन 350 से 400 रजिस्ट्रियां होतीं हैं। अन्य रजिस्ट्रियां ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में होती हैं।