Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारियों के प्रदर्शन से थमा नोएडा शहर, इन रास्तों से गुजरे तो फंसे रहेंगे घंटों; क्या हैं वैकल्पिक मार्ग?

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 02:02 PM (IST)

    नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन से शहर थम गया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम और आगजनी हुई। कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा किया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मजदूरों के उग्र प्रदर्शन से नोएडा में भारी ट्रैफिक जाम।

    2. न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुई आगजनी, पत्थरबाजी।

    3. ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर जाने से बचने की अपील।

    डिजिटल डेस्क, नोएडा। Noida Traffic Alert नोएडा में आज सोमवार को मजदूरों के उग्र प्रदर्शन और आगजनी से पूरा शहर थम गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामे के बाद पत्थरबाजी शुरू की और अलग-अलग जगहों पर रोड को जाम कर दिया। इससे ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ा।

    वहीं, शहर में तरफ हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कई पोस्ट डालते हुए लोगों से कुछ मार्गों पर न जाने की अपील की है। हालांकि, आज सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग जाम से जूझते हुए दफ्तर पहुंचे।

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.04.55

    प्रदर्शन करते कर्मचारी। जागरण

    ट्रैफिक पुलिस ने किन-किन रास्तों पर न जाने की अपील

    नोएडा सेक्टर-62, 63, 64, 65, 66 मार्ग पर जाने से बचें
    सेक्टर-15, 16, 18 और नोएडा मोड़
    नोएडा फेज-2 और होजरी कॉम्प्लेक्स
    दादरी रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एलिवेटेड रोड
    चिल्ला बॉर्डर और DND फ्लाईवे
    NH-24 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (सेक्टर-62, इंदिरापुरम के पास)
    नोएडा में कई जगह बैरिकेडिंग की गई और ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 13.46.20

    एन-24 और DME पर लगा जाम। जागरण

    गाजियाबाद/इंदिरापुरम से नोएडा

    NH-24 (सेक्टर 62 के पास) से बचें
    आनंद विहार से DND फिर नोएडा एक्सप्रेसवे का रास्ता लें
    सेक्टर-71 और 75 के रास्ते अंदरूनी सड़कों से एंट्री करें

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 14.10.09 (1)

    नोएडा से ग्रेटर नोएडा

    दादरी रोड और एलिवेटेड रोड से बचें
    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें
    इंडस्ट्रियल एरिया (फेज-2, सेक्टर 80/84)

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 12.07.15

    दिल्ली से नोएडा जाने वाले

    सेक्टर-15-18 और नोएडा मोड़ से बचें
    DND फ्लाईवे का करें इस्तेमाल
    जरूरत पड़ने पर कालिंदी कुंज के रास्ते से एंट्री ले सकते हैं

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.59.46

    वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन

    बता दें कि हरियाणा में न्यूनतम वेतन 19000 रुपये है, जबकि उत्तर प्रदेश में न्यनतम वेतन सिर्फ 13000 रुपये है। कर्मचारियों की मांग है कि जब हरियाणा में न्यूनतम वेतन 19 हजार रुपये है तो यूपी में क्यों नहीं किया जा सकता है?

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 14.10.09 (2)

    यह भी पढ़ें- नोएडा में क्यों उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन; EPF-ESI और वेतन बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी तक... क्या हैं मांगें?

    यह भी पढ़ें- पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

    यह भी पढ़ें- नोएडा में कर्मचारियों ने काटा बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ और कई वाहनों में लगाई आग; फोर्स तैनात

    ये हैं प्रमुख मांगें

    • न्यूनतम वेतन की गारंटी
    • समय पर पूरा वेतन भुगतान
    • समान कार्य-समान वेतन
    • ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान
    • कार्य समय का नियमन
    • शोषण पर रोक
    • ईपीएफ व ईएसआई
    • ग्रेच्युटी
    • असंगठित व गिग श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा
    • रोजगार सुरक्षा
    • छंटनी की स्थिति में विधिक मुआवजा
    • नोटिस वेतन
    • सुरक्षित कार्यस्थल
    • साप्ताहिक अवकाश
    • महिला श्रमिकों के लिए प्रविधान व शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था