विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 5 और 6 सितंबर को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:42 PM (IST)

नोएडा में शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

नोएडा में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना। जागरण

नोएडा में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना। जागरण

HighLights

  1. शुक्रवार को नोएडा में अचानक हुई बारिश से राहत मिली।

  2. मौसम विभाग ने 5 और 6 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई।

  3. बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से उमस और गर्मी के बीच दोपहर पौने तीन बजे के बाद आसमान में बादल घिर आए और वर्षा शुरू हो गई।

कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा का दौर चलता रहा। इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी नोएडा में वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद सात सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना है।

शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद हुई वर्षा के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

हालांकि, वर्षा के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में यातायात की रफ्तार धीमी रही। अचानक बदले मौसम के कारण सड़कों पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेक्टर 22 में चौड़ा गांव के पास खड़ी कार पर पेड़ भी गिर गया। हालांकि कोई नुकसान नही हुआ है, लेकिन कई सेक्टरों में शाखाएं गिरी।

कल भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पांच सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

छह सितंबर को भी वर्षा का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

किस तारीख से मौसम होगा साफ?

लगातार दो दिन वर्षा होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर सुबह और शाम के समय भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पांच और छह सितंबर को वर्षा के बाद सात सितंबर से मौसम के साफ होने की संभावना है।

हालांकि, इसके बाद भी कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल अगले दो दिन लोगों को बारिश के कारण मौसम में ठंडक और तापमान में गिरावट का अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें- IMD का ऑरेंज अलर्ट: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जन्माष्टमी पर कूल-कूल हुआ मौसम

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश, गुरुग्राम में लगा लंबा जाम; पढ़ें मौसम पर IMD का ताजा अपडेट