Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा के ककराला में कबाड़ गोदाम में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:47 PM (IST)

    नोएडा के ककराला गांव में एक कबाड़ गोदाम में सोमवार दोपहर आग लग गई। अग्निशमन दल ने छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई ...और पढ़ें

    आग लगने की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। जागरण

    आग लगने की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में फेज-2 थाना क्षेत्र के ककराला गांव में कबाड़ के एक गोदाम में सोमवार दोपहर को आग लग गई। जानकारी होने पर अग्निशमन टीम ने छह गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया।

    गनीमत रही कि आग के दौरान न कोई जनहानि हुई और न ही कोई फंसा। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। सिगरेट-बीड़ी आदि से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

    बताया गया कि अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, आग से कबाड़ का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया।

    कूलिंग का हो रहा काम

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। मौके पर कूलिंग का काम कराया जा रहा है।