Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत से जागा नोएडा प्राधिकरण, सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम से लैस होगा सेक्टर-150

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 05:42 PM (IST)

    नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-150 को अत्याधुनिक सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम से लैस करेगा। यह निर्णय 16 जनवरी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद ...और पढ़ें

    युवराज की मौत के बाद जागरण नोएडा प्राधिरकण। फोटो: आर्काइव

    युवराज की मौत के बाद जागरण नोएडा प्राधिरकण। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. सेक्टर-150 में लगेगा अत्याधुनिक सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम

    2. युवराज मेहता की मौत के बाद प्राधिकरण का बड़ा फैसला

    3. सभी रास्तों पर कैमरे, 6 किमी ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ाव

    जागरण संवाददाता, नोएडा। प्राधिकरण सेक्टर-150 को सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम से लैस करेगा। यह निर्णय प्राधिकरण ने 16 जनवरी की रात कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद लिया है।

    परियोजना को प्राधिकरण सीईओ कृष्ण करुणेश के निर्देश पर तैयार कराया गया है। इस परियोजना में सेक्टर के सभी रास्तों पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके साथ ही इन कैमरों को एक स्क्रीन से जोड़ा जाएगा।

    स्क्रीन पर बगैर किसी देरी के सीधे हर कैमरे की लाइव निगरानी होगी, इसके लिए छह किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर की लाइन बिछाकर इन कैमरों को जोड़ा जाएगा।

    पुलिस और प्राधिकरण के पास इन कैमरों को रिमोट पर लेने की भी सुविधा होगी। इसे धरातल पर उतारने के लिए एजेंसी चयन का टेंडर जारी कर दिया गया।

    noida

    30 जगहों पर लगाए जाएंगे कैमरे 

    प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टर 150 को जोड़ने वाली सड़क से लेकर अंदर 10 किलोमीटर की सड़कों पर निगरानी के मकसद से सर्वे करवाकर योजना तैयार करवाई गई थी।

    इनमें 30 मुख्य जगहें निकल कर सामने आई हैं जहां पर कैमरे लगाए जाने के बाद पूरे सेक्टर का आवागमन निगरानी में आ जाएगा। भविष्य में इसे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बने हाईवे ट्रैफिक मानिटरिंग सिस्टम (एचटीएमएस) के नेटवर्क से जोड़कर सेक्टर-94 कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जाएगा। परियोजना पर 92 लाख 55 हजार 25 हजार रुपये की अनुमानित लागत खर्च होगी।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में अब फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की तैयारी, प्राधिकरण जल्द लाएगा प्रस्ताव; 250 करोड़ होंगे खर्च