नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो रेड लाइट पर अचानक आग का गोला बनी सोनाटा कार, बाल-बाल बची जान
नोएडा के सेक्टर 16 में मेट्रो रेड लाइट के पास मंगलवार शाम एक हुंडई सोनाटा कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन टीम ने एक गाड़ी की मदद से आग को बुझाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वीडियो ग्रैब
HighLights
नोएडा सेक्टर 16 में हुंडई सोनाटा कार में लगी आग।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, कोई जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 16 लाल बत्ती के पास गाजियाबाद नंबर की हुंडई के सोनाटा एटी पेट्रोल माॅडल की कार में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट होना रहा।
अग्निशमन टीम ने एक गाड़ी की मदद से आग को बुझाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 16:28 बजे मेट्रो स्टेशन सेक्टर 16 की रेड लाइट पर सैक्टर 18 से नया बांस की तरफ रोड पर कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फेज 1 नोएडा से एक यूनिट घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुई। मौके पर पहुंचकर देखा कि हुंडई सोनाटा गाड़ी में आग लगी थी। जिसपर तत्काल एक हौज लाइन फैलाकर कड़ी मेहनत कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। आग से कोई जनहानि नही हुई।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की एक्जाटिका सोसायटी की 13वीं मंजिल पर लगी आग, अफरातफरी के बीच सोसाइटी मैनेजमेंट ने बचाई जान
यह भी पढ़ें- नोएडा: सलारपुर गांव के विकास को लगेंगे पंख, 8.98 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
यह भी पढ़ें- 'रसूखदारों के बन गए बड़े-बड़े मॉल, हम आज भी बेरोजगार'; नोएडा-ग्रेनो के किसानों का छलका दर्द

