विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा सेक्टर-51 में डेंगू का बढ़ता खतरा, खाली प्लॉट बना बीमारी का घर; पानी जमा होने से बीमारी फैलने का डर

Updated: Tue, 18 Aug 2026 02:14 PM (GMT+05:30)

नोएडा सेक्टर-51 के डी-ब्लॉक में खाली प्लॉट D-149 में जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

खाली प्लॉट बीमारी का घर।

खाली प्लॉट बीमारी का घर।

HighLights

  1. सेक्टर-51 के खाली प्लॉट में जलभराव से मच्छर बढ़े।

  2. आसपास के ब्लॉकों में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे।

  3. निवासियों ने प्राधिकरण से मिट्टी भरवाने और छिड़काव की मांग की।

जागरण संवाददता, नोएडा। नोएडा सेक्टर-51 के डी-ब्लाक में खाली पड़े डी-149 प्लॉट की बदहाल स्थिति ने आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्लॉट में लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों की भरमार है।

निवासियों का कहना है कि गंदगी और जमा पानी के चलते यहां मच्छर पनप रहे हैं और महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्राधिकरण से प्लॉट में मिट्टी भरवाकर जलभराव खत्म कराने और साफ-सफाई कराने की मांग की है।

लगातार सामने आ रहे डेंगू के मामले

निवासियों के मुताबिक सेक्टर-51 के डी और आसपास के ब्लॉकों में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों का दावा है कि कई घरों में डेंगू से पीड़ित मरीज हैं, जिससे परिवारों में डर का माहौल है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता जताई जा रही है।

निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फागिंग कराने की मांग की है।

साथ ही खाली प्लॉट, नालियों और जलभराव वाले स्थानों की जांच कर मच्छरों के प्रजनन स्रोत खत्म करने की अपील की गई है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।