नोएडा के सेक्टर-150 में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्पोर्ट्स सिटी परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
नोएडा के सेक्टर-150 में वर्षों से अटकी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का ...और पढ़ें
-1785580193508_m.webp)
सेक्टर-150 में बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर। जागरण
HighLights
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में तेजी।
सेक्टर-150 में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा।
नोएडा बनेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल हब।
कुंदन तिवारी, नोएडा। वर्षों से अटकी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना अब नई गति पकड़ चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के विकास पर तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया है।
इस परियोजना के तहत एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की जा रही है, जो पूरे प्रोजेक्ट का केंद्रीय हिस्सा होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को प्राथमिकता दी
प्राधिकरण ने हाल ही में एससी-2 स्पोर्ट्स सिटी का लेआउट प्लान मंजूर किया है, जबकि एससी-1 का लेआउट अंतिम चरण में है। संशोधित योजना में खेल सुविधाओं के लिए पर्याप्त भूमि आरक्षित की गई है और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को प्राथमिकता दी गई है।
प्रस्तावित स्टेडियम में क्रिकेट मैदान, फुटबाल ग्राउंड, एथलेटिक्स ट्रैक, इनडोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम, स्पोर्ट्स साइंस एवं फिटनेस सेंटर, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की आधुनिक सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, डिजिटल स्कोरबोर्ड, फ्लडलाइट और बड़े पार्किंग क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
स्टेडियम को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि यहां एक साथ कई खेलों के प्रशिक्षण शिविर और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। इससे नोएडा में बड़े खेल आयोजनों की मेज़बानी का मार्ग प्रशस्त होगा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद स्पोर्ट्स सिटी से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे वर्षों से रुका विकास शीघ्र धरातल पर उतर सके।
यह भी पढ़ें- नोएडा में 98 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी बिजली व्यवस्था बदहाल; जर्जर खंभे और खुले पैनल बने खतरा
अधिकारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण के बाद सेक्टर-150 केवल एक आवासीय क्षेत्र नहीं रहेगा, बल्कि नोएडा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में अपनी नई पहचान बनाएगा।