विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में खाने-पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, '56 दुकान' की तर्ज पर 24 घंटे खुलेंगे दो बाजार

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 07:36 AM (IST)

नोएडा प्राधिकरण इंदौर की '56 दुकान' की तर्ज पर दो नई आधुनिक स्ट्रीट मार्केट शुरू कर रहा है, जिन्हें 24/7 ...और पढ़ें

नोएडा प्राधिकरण शहर में दो नई आधुनिक स्ट्रीट मार्केट शुरू करने जा रहा है। AI जनरेटेड

नोएडा प्राधिकरण शहर में दो नई आधुनिक स्ट्रीट मार्केट शुरू करने जा रहा है। AI जनरेटेड

HighLights

  1. नोएडा में इंदौर की '56 दुकान' जैसी दो स्ट्रीट मार्केट।

  2. सेक्टर-38A और सेक्टर-18 में 24/7 खुले रहेंगे ये बाजार।

  3. खान-पान और हैंगआउट के लिए नया अड्डा बनेगा यह।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में खरीदारी और खान-पान के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। नोएडा प्राधिकरण शहर में दो नई आधुनिक स्ट्रीट मार्केट शुरू करने जा रहा है। इन बाजारों को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की प्रसिद्ध '56 दुकान' की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन स्ट्रीट मार्केट को 24 घंटे और सातों दिन (24/7) खोले रखने पर विचार किया जा रहा है, जिस पर पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

किन जगहों पर खुलेंगी ये स्ट्रीट मार्केट?

प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-38A और सेक्टर-18 में क्योस्क (छोटे स्टॉल) बनाकर तैयार किए जा चुके हैं:

  • सेक्टर-38A: बोटेनिकल गार्डन और जीआईपी (GIP) मॉल के बीच 19 क्योस्क तैयार किए गए हैं।

  • सेक्टर-18: मार्केट के पास 15 क्योस्क स्थापित किए गए हैं।

इस पूरी परियोजना पर प्राधिकरण ने लगभग 2.23 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 100 से अधिक गाड़ियों की सरफेस पार्किंग व्यवस्था भी की जा रही है।

क्योस्क आवंटन के लिए मिले सुझाव

इन क्योस्क को किराए पर देने के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन (सेक्टर-96) में बैठक (ईओआई) आयोजित की गई। इसमें 5 कंपनियों और 4 व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए:

  • किराया कम करने की मांग: वर्तमान में इसका शुरुआती किराया 62 हजार रुपये एवं 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है, जिसे कम करने का प्रस्ताव आया है।

  • जरूरी सुविधाएं: दुकानों के लिए पानी और पीएनजी गैस कनेक्शन अनिवार्य रहेगा, साथ ही साफ-सफाई के कड़े नियम लागू किए जाएंगे।

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले तीन बार टेंडर निकाले गए थे, लेकिन कंपनियां आगे नहीं आईं। इस बार शर्तों में सुधार कर जल्द से जल्द इन दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

खान-पान और हैंगआउट का बनेगा नया अड्डा

इन स्ट्रीट मार्केट में मुख्य रूप से अलग-अलग तरह के व्यंजनों और खान-पान की दुकानें होंगी। यहां लोगों के बैठने, टहलने और खुले वातावरण में वक्त बिताने का शानदार माहौल मिलेगा। प्रक्रिया पूरी होते ही लंबे समय से बनकर तैयार ये क्योस्क जनता और युवाओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- नोएडा में रैपिडो राइडर ने महिला ग्राहक 'आई लव यू' मैसेज भेजकर कहा- जहां शिकायत करनी हो कर दो; केस दर्ज

यह भी पढ़ें- नोएडा में लगी जमीन की सबसे बड़ी बोली, M3M ने 1,839 करोड़ में खरीदा प्लॉट; DLF को पछाड़ा