विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 84 लाख की लागत से सुधरेंगे 30 से अधिक खराब ट्रैफिक सिग्नल पोल, 84 लाख का टेंडर जारी

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:05 PM (IST)

नोएडा को यातायात जाम से निजात दिलाने और सिग्नल व्यवस्था सुधारने के लिए पुराने ट्रैफिक सिग्नल पोल बदले जाएंगे। इस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. 30 से अधिक चौराहों पर बदलेंगे जर्जर सिग्नल पोल।

  2. यातायात जाम से मिलेगी राहत, सुधरेगी सिग्नल व्यवस्था।

  3. 84 लाख रुपये की लागत से होगा यह सुधार कार्य।

जागरण संवाददाता, नोएडा। शहरवासियों को यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए अलग-अलग 30 से अधिक तिराहों और चौराहों पर पुराने व जर्जर ट्रैफिक सिग्नल पोल बदले जाएंगा।

इससे सिग्नल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है।

कुछ साल पहले तक मौजूद थे सिग्नल

बता दें कि कुछ साल पहले शहर में 110 से अधिक चौराहों और तिराहों पर सिग्नल थे। जाम की समस्या कम करने के लिए 25 से अधिक स्थानों को बंद कर सिग्नल हटाए गए।

इनमें सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर कालेज तिराहा, सेक्टर-22-55 तिराहा और सेक्टर-3 शामिल हैं। पहले इन स्थानों पर अस्थायी बैरिकेडिंग की गई थी, बाद में इन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही निगरानी

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए नए सिग्नल लगाने की प्रक्रिया भी जारी है। लोगों की मांग वाले स्थानों का सर्वे करने के बाद प्राधिकरण वहां सिग्नल लगवाता है। कई जगह सिग्नल के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।

इनके जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों का डाटा जुटाकर कार्रवाई की जाती है। सेक्टर-94 स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर में पुलिसकर्मी 24 घंटे कैमरों से शहर की यातायात व्यवस्था पर नजर रखते हैं।

40 प्रतिशत सिग्नल की साल पुराना

शहर में करीब 80 स्थानों पर यातायात सिग्नल लगे हैं। इनमें से करीब 30-40 प्रतिशत सिग्नल कई साल पुराने हैं और उनके पोल जर्जर हो चुके हैं। इनके गिरने से हादसे की आशंका है।

वाहनों की टक्कर, वर्षा समेत अन्य कारणों से पोल खराब हुए हैं। इन्हें बदलने के लिए टेंडर जारी किया गया है। अगले 20-25 दिन में एजेंसी का चयन होने की उम्मीद है। पोल बदलने पर करीब 84 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बनेंगे दो टोल प्लाजा, अब नोएडा एयरपोर्ट के सफर पर ढीली करनी होगी जेब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।