विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले ध्यान दें! हरनंदी पुल पर मैस्टिक वर्क के चलते 1.5 महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Updated: Tue, 09 Jun 2026 10:40 AM (IST)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाले हरनंदी पुल पर सड़क की मैस्टिक का कार्य मंगलवार से शुरू होगा। यह मरम्मत कार्य लगभग डेढ़ माह तक चलेगा और ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर एक लेन बंद करके किया जाएगा।

लगभग डेढ़ माह तक एक लेन रहेगी बंद। फाइल फोटो

लगभग डेढ़ माह तक एक लेन रहेगी बंद। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरनंदी पुल पर मैस्टिक का कार्य आज से शुरू।

  2. नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत।

  3. लगभग डेढ़ माह तक एक लेन रहेगी बंद।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट वेस्ट को जोड़ने वाले हरनंदी के पुल पर बनी सड़क की मैस्टिक का कार्य मंगलवार से शुरू होगा। पुल पर दोनों तरफ यानि चार मूर्ति चौक से नोएडा के तरफ जाने और नोएडा से चार मूर्ति चौक की तरफ आने पर सड़क टूट रही है। इसकी मरम्मत की जाएगी।

वहीं चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि पुल पर सड़क की मरम्मत का कार्य भी अंडरपास के साथ ही पूरा कर लिया जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग का वर्क सर्किल 7 मंगलवार से मैस्टिक का कार्य शुरू होने जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर यह कार्य नोएडा से चार मूर्ति चौक आने वाली सड़क की एक एक लेन पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसलिए यह लेन वाहनों के लिए बंद रहेगी। सोमवार को बैरिकेड लगाकर ट्रायल भी किया गया। एक लेन का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे लेन पर काम होगा।

लगभग डेढ़ माह में मैस्टिक का कार्य पूरा होगा। प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने कहा है मैस्टिक के कार्य की जरूरत को देखते हुए मंगलवार से शुरू कराया जाएगा।उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग व सतर्कता बरतने की अपील की।

यह भी पढ़ें: नोएडा में मानसून से पहले चोक नालों से बढ़ा जलभराव का खतरा, निवासियों की बढ़ी चिंता