Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 मिनट में आने का झांसा देकर ले उड़ी लाखों की ज्वेलरी और कैश, नोएडा में बिना वेरिफिकेशन मेड रखना पड़ा भारी  

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:11 AM (IST)

    नोएडा के सेक्टर 19 में एक महिला को बिना वेरिफिकेशन के घरेलू सहायिका रखना महंगा पड़ा। सहायिका 15 दिन बाद घर से सोने के गहने और 10 हजार रुपये नकद लेकर फ ...और पढ़ें

    नोएडा में बिना वेरिफिकेशन मेड रखना पड़ा भारी। फोटो: आर्काइव (एआई जनरेटेड)

    नोएडा में बिना वेरिफिकेशन मेड रखना पड़ा भारी। फोटो: आर्काइव (एआई जनरेटेड)

    HighLights

    1. बिना वेरिफिकेशन रखी घरेलू सहायिका ने की चोरी

    2. सेक्टर 19 नोएडा में लाखों के गहने, नकदी गायब

    3. पुलिस ने मामला दर्ज किया, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 19 में रहने वाली महिला को 15 दिन पहले काम पर बिना वेरिफिकेशन के घरेलू सहायिका को रखना भारी पड़ गया। महिला के घर पर ही आरोपित काम मांगने आई थी। पीड़िता ने सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही।

    नोएडा सेक्टर 19 में रहने वालीं टीना सिंह के घर तीन जुलाई को एक घरेलू सहायिका साफ-सफाई का काम मांगने आई थी। घरेलू सहायिका की जरूरत होने के चलते बात की।

    सभी शर्त मांगने पर उन्होंने घरेलू सहायिका को काम पर रख लिया। वह समय पर आती और काम कर चली जाती। वह शुक्रवार को बीच काम छोड़कर ही पांच मिनट में आने की बात बोलकर गई, लेकिन लौटी नहीं।

    अलमारी चेक की तो उड़े होश 

    शक होने पर अलमारी चेक की तो पता चला कि सोने की तीन अंगूठियां, सोने का एक झुमका, दो मंगलसूत्र, एक चेन, दो पेंडेंट और 10 हजार रुपये नकदी नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी न गहने मिले और न ही घरेलू सहायिक का पता चला।

    उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही।

    यह भी पढ़ें- सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में अवैध पीजी की जांच पर बवाल, ग्रेटर नोएडा में YEIDA की टीम के साथ बदसलूकी

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरु, उद्योग विहार एक्सटेंशन बना पहला चरण