Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाहनों को फूंका, पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़; तस्वीरों में देखें नोएडा में कर्मचारियों का बवाल

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 11:03 AM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम से शुरू हुई वेतन वृद्धि की चिंगारी नोएडा तक पहुंच गई, जहां सोमवार को कर्मियों ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़कें जाम कीं, वाहनों को आग ल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कर्मियों ने सड़कें जाम कीं, वाहनों को आग लगाई।

    2. प्रशासन के वादों को 'झुनझुना' बताकर ठुकराया।

    3. पुलिस का गोपनीय तंत्र हिंसा रोकने में विफल रहा।

    मुनीश शर्मा, नोएडा। गुरुग्राम से कर्मियों के वेतन बढ़ोत्तरी की भड़की चिंगारी से सोमवार सुबह नोएडा भी सुलगता दिखा। नेतृत्वहीन कर्मियों का प्रदर्शन उग्र हो गया।

    वहीं, कर्मियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

    jagran News - 2026-04-13T102228.310

    सोमवार सुबह को कर्मियों ने सेक्टर-62 गोल चक्कर, सेक्टर-60 मेट्रो स्टेशन, फेज-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स, मदरसन फेक्ट्री, सेक्टर-15 के आसपास हल्ला बोल दिया। सड़क जाम होने से वाहनों के पहिए थम गए।

    PTI04_11_2026_000160B_52020053

    वेतन की मांग को लेकर हंगामा करते कर्मचारी। पीटीआई

    नोएडा अदुयोगिक क्षत्रों के अलावा, अंदरूनी सड़क, मुख्य मार्ग और एनएच नौ, चील्ला बार्डर पर करीब पांच लाख से ज्यादा लोगों ने परेशानी झेली। गर्मी के बीच लोग वाहन रोक कर सड़क पर खड़े होने को मजबूर रहे।

    PTI04_11_2026_000159A_52020052

    फोटो- पीटीआई

    ओवरटाइम डबल करने को बताया 'झुनझुना' 

    जिले में कर्मियों को प्रदर्शन को रोकने के लिए रविवार को डीएम, पुलिस आयुक्त, प्राधिकरण सीईओ ने बैठक की थी।

    PTI04_10_2026_000443B_52011418

    फोटो - पीटीआई

    बैठक में ओवरटाइम डबल करने, 30 नवंबर से पहले बोनस देने, पॉस समिति बनाने, क्षमिक हेल्पलाइन नंबर जारी करने जैसे तमाम दावे किए गए, लेकिन कर्मियों ने वादों को नकार दिया। अधिकांश कर्मियों ने वादों को झुनझुना बताया।

    PTI04_10_2026_000441B_52011416

    फोटो - पीटीआई

    पुलिस प्रशासन का गोपनीय तंत्र फेल

    हरियाणा के कर्मियों का गुरुराम में 16 को प्रदर्शन होने का अल्टीमेटम चर्चा में था। गौतबुद्ध नगर सरकारी मशीनरी इससे पहले यहां समाधान होने के कयास लगा रही थी, रविवार को छुट्टी होने के चलते स्टाफ भी कम आया था।

    jagran News - 2026-04-13T101250.700

    फोटो - जागरण

    लखनऊ तक प्रदर्शन शांत होने दावे किए गए। लेकिन सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास कर्मी और ही रूप में नजर आए। यह पुलिस प्रशासन का गोपनीय तंत्र फेल होने की और दावा कर रहा है।

    jagran News - 2026-04-13T105951.299

    वीडियो ग्रैब

    हर फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता, किए पुलिस कर्मी तैनात

    अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त फोर्स सुनिश्चित किया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी पुलिस बल के सभी स्थानों पर उपस्थित है। स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी के द्वारा श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 10.48.56

    नोएडा फेस-2 में फैक्ट्री के बाहर सड़क जाम करके प्रदर्शन करते कामगार। जागरण