नोएडा एक्सप्रेसवे पर नियमों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां, सामान के साथ छतों पर लादकर ले जाई जा रहीं बाइकें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नियमों की छज्जियां उड़ रही है। बसों में यात्रियों के साथ-साथ छतों पर सामान और बाइकें ढोकर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
-1793981575805_m.webp)
बस की छत पर लदा बाइक। फोटो- दैनिक जागरण
HighLights
बसों की छतों पर सामान और बाइकें ढोई जा रही हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन जारी।
दीपावली पर जिम्मेदार विभागों की निगरानी में कमी।
आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। बसों में आग लगने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत के बाद शासन स्तर से सख्ती के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दीपावली के मौके पर जिम्मेदार विभागों की निगरानी नदारद नजर आ रही है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नियमों को ताक पर रखकर बसों में सवारियों के साथ छतों पर सामान और बाइकें तक ढोई जा रही हैं। बसों की छतों पर इस तरह सामान लादकर ले जाना किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है।
यात्रियों के साथ छतों पर लदा था सामान
दैनिक जागरण की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि की गई पड़ताल में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बसों की कुछ ऐसी तस्वीर देखने को मिलीं, जो खुद जिम्मेदारों की खानापूरी को उजागर कर रही थीं। पड़ताल के दौरान देखने को मिला कि सिंगल डेकर हो या डबल डेकर, लगभग हर बस में यात्रियों के साथ छतों पर भी सामान लदा हुआ था।
कई बसों की छतों पर दो से तीन फीट तक सामान रखा हुआ दिखाई दिया। हद तो तब हो गई जब कुछ बस संचालकों ने छत पर बाइकें तक लाद रखी थीं। इन बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठाने के साथ ही सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी।
सुरक्षा मानकों का नहीं हो रहा पालन
बता दें कि सितंबर और अक्टूबर में दो बसों में आग लगने की घटनाओं के दौरान नौ लोगों की जान जा चुकी है। इन हादसों के बाद शासन ने बसों की जांच और सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दीपावली जैसे व्यस्त समय में सड़कों पर नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर न तो बस संचालक गंभीर दिखाई दे रहे हैं और न ही जिम्मेदार विभागों की प्रभावी कार्रवाई नजर आ रही है। सवाल यह है कि हादसों के बाद भी आखिर ऐसे बस संचालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सवारियों की जान जोखिम में डालकर छतों पर बाइक और भारी सामान ले जाने वाले वाहनों पर जिम्मेदार अधिकारी कब सख्ती करेंगे?
दी टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जहां पर कोई भी वाहन मानकों के विपरीत संचालन करता हुआ पाया जा रहा तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- नंद कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन और प्रशासन
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के 127 किसानों को दीवाली का बड़ा तोहफा, प्राधिकरण ने बांटे 6% आबादी भूखंड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।