'मैं सिर्फ 15 साल की हूं', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी
प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने एक नए वीडियो में माफी मांगी है, जिसमें वह खुद को 15 साल की बता रही हैं। हालांकि, दर्ज FIR मे ...और पढ़ें
HighLights
लड़की ने PM मोदी पर टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
खुद को 15 साल की बताया, जबकि FIR में 25 साल।
नोएडा पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर मामला दर्ज किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर किए गए विरोध-प्रदर्शन की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की का एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में वह पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है।
लड़की अपने नए वीडियो में कहती है, 'मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं।' उसने इसे अपनी 'पहली और आखिरी गलती' बताते हुए कहा, 'मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं सकती। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।'
लड़की का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही है और वह हाथ जोड़कर पूरे देश के लोगों से माफी मांगते हुए सुनाई दे रही है।
सुप्रीम कोर्ट की वकील ने दर्ज कराई थी FIR
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में युवती की उम्र 25 साल बताई गई थी। नोएडा पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर कई गंभीर धाराओं में युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
खबरें और भी
नोएडा के सैलून में ली थी नेल आर्ट की ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने नोएडा के एक सलून में नेल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। उसने यहां पर अपना नाम मैनसिल जैन बताया था। सैलून मालिक के बार-बार आधार कार्ड मांगने पर उसने 9 दिन में ही तीन माह की ट्रेंनिग छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं FIR दर्ज कराने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील? PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
सैलून संचालक टीपी त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक माह पहले वह उनके सेक्टर-135 स्थित सैलून पर आई थी। उसने नेल आर्ट में रुचि होना बताया था। काम सीखने की इच्छा जताई थी। इसकी तीन माह की ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया, लेकिन उसने आधार कार्ड नहीं दिया। उसे बार-बार टोका जाता। वह हर दिन तरह-तरह के बहाने बनाती। सख्ती बरतने पर वह 9 दिन में ही काम छोड़ गई।
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी#PMMODI #Ruchikasingh #Noida pic.twitter.com/2UjR1nIrMv
— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) August 1, 2026