विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 3D अवतार में दिखेगा वाराणसी-कानपुर स्टेडियम, इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी यूपी की खेल क्रांति

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:46 AM (IST)

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश की खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए संचालित योजनाओं की झलक देखने को ...और पढ़ें

इंटरनेशल ट्रेड शो में दिखेगी यूपी के खेल क्रांति। फोटो: आर्काइव

इंटरनेशल ट्रेड शो में दिखेगी यूपी के खेल क्रांति। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. यूपीआइटीएस में खेल सुविधाओं और योजनाओं का प्रदर्शन

  2. ग्रीन पार्क, स्पोर्ट्स कॉलेज, सिगरा स्टेडियम के 3D मॉडल

  3. खेल विभाग द्वारा स्टाल में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में प्रदेश की खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए संचालित योजनाओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

खेल विभाग की ओर से करीब 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्टॉल तैयार किया जा रहा है। यह स्टॉल हाल नंबर 15 में लगाया जाएगा। यहां पर प्रमुखता से प्रदेश की खेल सुविधाओं को थ्री डी मॉडल में प्रदर्शित किया जाएगा।

थ्री डी मॉडल में दिखेंगी खेल सुविधाएं

बता दें कि प्रदर्शनी में गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज, कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम और वाराणसी के सिगरा स्टेडियम को प्रमुखता से थ्री डी मॉडल में प्रदर्शित किया जाएगा। इन खेल परिसरों के थ्री-डी मॉडल तैयार कर लिए गए हैं।

स्टॉल को तैयार करने से लेकर प्रदर्शनी लगाने तक काम संपूर्णा इंटरप्राइजेज कंपनी कर रही है। इसके माध्यम से ट्रेड शो में आने वाले लोग खेल सुविधाओं और इनके स्वरूप को करीब से समझ सकेंगे।

खेल योजनाओं की मिलेगी जानकारी

साथ ही प्रदेश में खेलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। स्टॉल पर खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सुविधाओं, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से बताया जाएगा।

खेल हास्टल की सुविधाएं भी दिखेंगी

प्रदेश में संचालित खेल हास्टल और वहां खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। खेलों से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से सामने रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 6.25 करोड़ से सुधरेंगी सुविधाएं, सेक्टर-3 में बनेगी चारदीवारी; खुले नाले होंगे कवर