विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्रग्स तस्करी में पकड़ी गई उज्बेक युवती का काला इतिहास आया सामने, देह व्यापार के आरोप में पहले जा चुकी है जेल

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:10 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स तस्करी में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की युवती का आपराधिक इतिहास सामने आया है। वह छह साल ...और पढ़ें

उज्बेकिस्तान की युवती का आपराधिक इतिहास सामने आया। AI जनरेटेड इमेज

उज्बेकिस्तान की युवती का आपराधिक इतिहास सामने आया। AI जनरेटेड इमेज

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) आगरा यूनिट द्वारा ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार की गई उज्बेकिस्तान की युवती का काला इतिहास सामने आया है। युवती छह साल पहले आगरा में देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रही थी। पुलिस अब युवती और उसके साथ पकड़े गए अफ्रीकी युवक के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

दिल्ली नंबर की एक स्कूटी बरामद

पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को नॉलेज पार्क पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में अफ्रीकी मूल के युवक और उज्बेक युवती को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 920 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और दिल्ली नंबर की एक स्कूटी बरामद हुई थी।

युवती देह व्यापार से जुड़ी हुई

जांच में पता चला कि युवती आगरा से ड्रग्स लेने ग्रेटर नोएडा आई थी, जबकि युवक दिल्ली से ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था। जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। युवती देह व्यापार से भी जुड़ी हुई है। वह बार और विदेशी पर्यटकों को ड्रग्स सप्लाई करती है।

वर्ष 2020 में आगरा पुलिस ने उसे एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसका नेटवर्क लखनऊ तक फैला होने की बात सामने आई थी।

पुलिस को अहम सुराग मिले

वहीं, दिल्ली में रहने वाले अफ्रीकी युवक के नेटवर्क को लेकर भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आशंका है कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई शहरों में ड्रग्स सप्लाई करता है। हालांकि अभी तक पुलिस दोनों आरोपियों के पासपोर्ट और वीजा की वैधता को लेकर पूरी जानकारी नहीं जुटा पाई है।

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं। दोनों के नेटवर्क और संपर्कों की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस रैकेट का बड़ा पर्दाफाश किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।