Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, पति पर उत्पीड़न का आरोप

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:37 PM (IST)

    जेवर के नीमका गांव की एक महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से दिल्ली में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रेनू (40 ...और पढ़ें

    महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान।

    महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान।

    HighLights

    1. नीमका गांव की महिला की जहरीले पदार्थ से मौत।

    2. मायके पक्ष ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    संवाद सहयोगी जागरण, जेवर। क्षेत्र के गांव नीमका की रहने वाली एक महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान शुक्रवार रात को दिल्ली में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गमगीन माहौल में देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नीमका गांव की रहने वाली रेनू उम्र 40 वर्ष अपने पति सुनील के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित किसी कंपनी में नौकरी करती थी। उसे अपने पति के चाल चलन पर शक था। जिसकी वजह से पति पत्नी में विवाद भी हुआ था। शुक्रवार शाम को रेनू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया तथा फोन द्वारा अपने पति को भी जानकारी दे दी।

    स्वजन ने ग्रामीणों की सहायता से उसे जेवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मृतका का शव नीमका गांव पहुंचने पर स्वजन में कोहराम मच गया।