विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छाती तक खिसके पेट की सर्जरी से बुजुर्ग को दिलाई जिंदगी, रुक गया था पाचन सिस्टम

Published: Fri, 27 Feb 2026 12:56 AM (IST)

नोएडा के यथार्थ अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बुजुर्ग मरीज की जान बचाई, जिनका पेट खिसककर छाती के पास आ गया था।

एआई जनरेटेड

एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बुजुर्ग का पेट खिसककर छाती के पास आ गया था।

  2. यथार्थ अस्पताल नोएडा में सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी हुई।

  3. गैस्ट्रिक वोल्वुलस विद हायटस हर्निया का इलाज किया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में यथार्थ अस्पताल नोएडा के चिकित्सकों ने एक ऐसे बुजुर्ग का जीवन बचाने में सफलता हासिल की है, जिनका पेट अपने स्थान से खिसक कर छाती के बेहद पास पहुंच गया था। उन्हें पाचन सिस्टम भी रुक गया था।

सीनियर डायरेक्टर डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि गैस्ट्रिक वोल्वुलस विद हायटस हर्निया बेहद गंभीर स्थिति है। इसमें पेट असामान्य रूप से मुड़ जाता है। समय पर इलाज न होने से खून की सप्लाई रुकने, पेट फटने या खून के बहुत अधिक बहाव का खतरा रहता है।

बताया कि बुजुर्ग को जांच के बाद तुरंत आपातकालीन सर्जरी के लिए लिया गया, जिसे लैप्रोस्कोपिक तरीके से किया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और अगले दिन आहार शुरू करने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कंसल्टेंट डॉ. आलोक दुबे का कहना है कि सर्जरी में निसेन फंडोप्लिकेशन जोड़ने से मरीज को भविष्य में रिफ्लक्स की समस्या नहीं होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।