विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा चीन के 'यिवू' जैसा बाजार, यीडा कराएगा एक्सपोर्ट होने वाले उत्पादों का मेगा सर्वे

Updated: Tue, 26 May 2026 10:53 PM (IST)

यीडा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर बनाने से पहले भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों का विस्तृत सर्वे करेगा।

यीडा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर बनाने से पहले भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों का विस्तृत सर्वे करेगा।

यीडा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर बनाने से पहले भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों का विस्तृत सर्वे करेगा। 

HighLights

  1. यीडा इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर की रूपरेखा बनाएगा।

  2. भारतीय निर्यात उत्पादों का विस्तृत सर्वेक्षण पहले होगा।

  3. वाणिज्य मंत्रालय से निर्यात उत्पादों की सूची ली जाएगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर का खाका तैयार करने से पहले यीडा भारत से विदेश में निर्यात होने वाले उत्पादों को लेकर सर्वे कराएगा। जिन उत्पादों का अधिक निर्यात होता है, उनके उत्पादकों के एसोसिएशन के साथ बैठक इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंंटर में उत्पादों के लिए स्थान चिह्नित करने का फैसला किया जाएगा। प्राधिकरण देश के निर्यात उत्पादों की जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की मदद से जुटाएगा। इसके लिए जल्द मंत्रालय से संपर्क किया जाएगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपाेर्ट के नजदीक चीन के झेजियांग प्रांत के यिवू अंतरराष्ट्रीय बाजार की तर्ज पर यीडा इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर को विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। प्राधिकरण ने अर्न्स्ट एंड यंग से इसकी स्टडी रिपोर्ट तैयार कराई है।

पिछले दिनों इस रिपोर्ट को यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह के सामने प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें यह बात सामने आई कि चीन की तुलना में भारत का निर्यात अलग-अलग तरह का है। देश में विभिन्न प्रांतों में कई ऐसे उत्पाद तैयार होते हैं, जाे यहां की खासियत हैं और उनकी विदेश में अच्छी मांग भी है।

इसलिए तय किया गया कि इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर परियोजना में आगे बढ़ने से पहले पूरा होमवर्क कर लिया जाए। एसीईओ शैलेंंद्र भाटिया ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय से संपर्क कर उन उत्पादों की सूची ली जाएगी जिनका निर्यात भारत करता है।

इसके उत्पादों एवं कारोबार से जुड़े एसोसिएशन के साथ बैठक कर सुझाव लिया जाएंगे। यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर में अपने उत्पादों के व्यापार को लेकर उनका क्या रुख है। उन्हें इसके लिए कितने स्थान की जरूरत और कौन सी सुविधाओं की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

महत्वाकांक्षी परियोजना के साथ यह भारतीय उत्पादाें की विदेशी बाजार तक पहुंच को और अधिक मजबूत करने में मददगार हो सके। नोएडा एयरपोर्ट पर उतरकर विदेशी कारोबारी सीधे इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंंटर में उत्पादों को देख और उनका सौंदा कर सकेंं। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: ईद-उल-अजहा पर खास अपील: सोशल मीडिया पर न डालें कुर्बानी के वीडियो, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस