विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Accident: कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, चालक को झपकी आने से दो डंपर भिड़े, खलासी की मौत

Published: Tue, 03 Jun 2025 06:08 PM (IST)

Kanpur Etawah Highway Accident | कानपुर-इटावा हाईवे पर सचेंडी में सुबह एक डंपर दुर्घटना में एक खलासी की मौत हो ...और पढ़ें

चालक को झपकी आने से दो डंपर भिड़े, खलासी की मौत।
चालक को झपकी आने से दो डंपर भिड़े, खलासी की मौत।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर इटावा हाइवे पर सचेंडी में मंगलवार तड़के कालपी से मौरंग लाद कर आ रहे डंपर चालक को झपकी आ जाने से आगे चल रहे दूसरे डंपर में भिड़ गया।

जिससे उसमें सवार चालक और खलासी केबिन में फंस गए। पुलिस द्वारा क्रेन और हाइड्रा की मदद से केबिन को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला गया। तब तक खलासी की मौत हो गई थी। वहीं गंभीर घायल चालक को हैलट में भर्ती कराया गया है।

सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर के पास महिंद्रा शोरूम के सामने मंगलवार तड़के 5 बजे कालपी से कानपुर की ओर आ रहे मौरंग लदे डंपर चालक द्वारा ब्रेक मारने पर पीछे चल रहा मौरंग लदा दूसरा डंपर उसमें घुस गया।

जिससे उसमें सवार चालक संतनापुर मूसानगर कानपुर देहात निवासी अंकित व खलासी गौरव केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा व क्रेन की मदद से केबिन को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला।

जिसमें खलासी गौरव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक अंकित को हैलट में भर्ती कराया गया है। मंडी चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीछे चल रहे डंपर चालक को झपकी आने के दौरान ही आगे चल रहे डम्पर द्वारा ब्रेक मारने से हादसा हुआ है। दोनों डंपरों को मौके से हटाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।