विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीलीभीत में 8 दिन से लापता किसान का नहर में मिला शव, पिता ने लिखवाई थी गुमशुदगी की FIR... जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 13 Jan 2025 04:26 PM (IST)

यूपी के पीलीभीत जिले में आठ दिन से लापता सिख किसान का शव सोमवार को नहर में उतराता पाया गया। ...और पढ़ें

आठ दिन से लापता किसान का नहर में मिला शव। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
आठ दिन से लापता किसान का नहर में मिला शव। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)।  पीलीभीत में आठ दिन से लापता सिख किसान का शव सोमवर को नहर में उतराता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लखीमपुर जिले के पलिया कलां क्षेत्र में स्थित चौकड़ा फार्म निवासी सरदार दविंदर सिंह विगत पांच जनवरी को अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, पुत्र मंगल सिंंह व करनप्रीत सिंह को साथ लेकर अपनी ससुराल घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर में बाबा सिंह के घर मेहमानी में आए थे।

आठ दिन पहले किसान हो गए थे लापता

रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। इसी दौरान रात करीब 11 बजे दविंदर अचानक लापता हो गए। पूरी रात उनकी खोजबीन होती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन भी ससुराल वाले खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों ने नहर में शव को उतराता देखा

इसके बाद सूचना पाकर पलिया से दविंदर के पिता मक्खन सिंह भी आ गए। सात जनवरी को पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। जिस पर प्राथमिकी लिखने के बाद पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार को सुबह गांव मटेहना के निकट हरदोई ब्रांच नहर में स्थानीय लोगों ने पानी में एक शव उतराते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त दविंंदर के रूप में हुई। घुंघचाई के थाना प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार किसान की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें- Basti News: बंद पड़े स्कूल में जली अवस्था में मिला शव, गांव में मची सनसनी

SP पीलीभीत सहित एनकाउंटर में शामिल टीम के हथियार कब्जे में लिए

इसके अलावा बता दें कि बीते दिनों आतंकियों से मुठभेड़ में शामिल स्थानीय और पंजाब पुलिस टीम के असलहा कब्जे में लिए गए हैं। आतंकियों से बरामद हथियारों के साथ मुठभेड़ टीम के भी असलहा परीक्षण को लैब भेजे जाएंगे। दो दिन में हथियार परीक्षण को भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।

गुरदासपुर की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर हेड ग्रेनेड से हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए थाना कलानौर क्षेत्र निवासी आतंकी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह व जसनप्रीत से दो एके 47, दो ग्लाक पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। आतंकियों से मिले ग्लाक पिस्टल आस्ट्रिया (विदेश) निर्मित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।