कनाडा से आई बहन ने साथियों संग भाई पर किया हमला, बीच सड़क पर पूर्व सभासद की बेरहमी से पिटाई
पीलीभीत में संपत्ति विवाद को लेकर एक पूर्व सभासद पर उसकी बहन और कुछ लोगों ने हमला किया। आरोपियों ने उसे घर से घसीटकर सड़क पर पीटा और जान से मारने की क ...और पढ़ें

पूरनपुर में पूर्व सभासद को हाथ पैर पकड़कर घसीटते हुए बाहर लाते आरोपित। वीडियो ग्रैब
HighLights
गेट खोलते ही दबोचा, जान से मारने को दबाया गला
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, लिखाई गई प्राथमिकी
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। संपत्ति विवाद में पूर्व सभासद को उसकी बहन के साथ आए कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। घर के दरवाजे से घसीटते हुए सड़क पर ले गए। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर बच सके। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी है। आरोपित बहन कनाडा में रहती है और वह यहां पर आई थी।
नगर के मुहल्ला गणेशगंज निवासी कुलवीर सिंह पूर्व सभासद हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि 19 अप्रैल की देर शाम उनकी बहन मनजिंदर कौर बाजवा अशोक कालोनी के निवासी जगजीवन सिंह बाजवा और करीब आठ से 10 अज्ञात आरोपितों के साथ उन्हें जान से मारने एवं मकान पर कब्जा करने की नीयत से घर में घुस आए।
दरवाजा खोलते ही उनपर जानलेवा हमला कर दिया। उनके हाथ और पैर पकड़कर घसीट कर लात घुसों से मारते पीटते बाहर ले गए। आरोपितों ने गालियां दी। जान से मारने के लिए गला दबाया। किसी तरह जान बच सकी। बमुश्किल उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
उनकी बहन और एक भाजपा नेता को कोतवाली ले गई। आरोपितों ने पुलिस कार्रवाई कराने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि वह जिस मकान में रह रहे हैं उसका उनके और बहन के बीच सिविल न्यायालय पीलीभीत में वाद विचाराधीन है।
खबरें और भी
आरोपित जान से मारकर मकान पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। उधर पूर्व सभासद के साथ मारपीट करने और घसीटकर बाहर ले जाने का उनके घर और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा वीडियो रिकार्ड हुआ है।
बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद हैं। रात में भी आरोपित जगजीवन बाजवा और बहन मनजिंदर कौर का कुछ लोगों के साथ घर के गेट के पास दोबारा पहुंचने का वीडियो रिकार्ड हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
ठगी के मामलों में आरोपित है जगजीवन
पूर्व सभासद को घसीट कर खींचते हुए बाहर लाने और मारपीट करने में शामिल जगजीवन पर युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी के कई प्राथमिकी लिखी हुई। जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने प्राथमिकी लिखाई थी, जिसके बाद आरोपित भूमिगत हो गए थे। उनके जाने के बाद फिर से यह धंधा बड़े पैमाने पर पहुंच गया है।
मारपीट का मामला संज्ञान में आने पर आरोपितों पर प्राथमिकी लिखवा दी गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- पवन कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर, कोतवाली पूरनपुर
यह भी पढ़ें- पीलीभीत के जंगलों में दिखा ‘जंगल का माली’, इसके फल खाने के तरीके में छिपा है करोड़ों पेड़ों का रहस्य!