Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Gandhi का टिकट कटा, तो ये क्या बोल गए राज्यमंत्री संजय गंगवार, गांधी परिवार पर एक बार फिर बोला हमला

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 04:16 PM (IST)

    Pilibhit News In Hindi Today राज्यमंत्री संजय गंगवार ने गांधी परिवार पर फिर साधा निशाना। राज्यमंत्री अब भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं ...और पढ़ें

    Pilibhit News: राज्यमंत्री संजय गंगवार ने गांधी परिवार पर फिर साधा निशाना।
    Pilibhit News: राज्यमंत्री संजय गंगवार ने गांधी परिवार पर फिर साधा निशाना।

    HighLights

    1. गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री हैं संजय सिंह गंगवार
    2. लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को भाजपा ने बनाया है उम्मीदवार

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और सांसद वरुण गांधी के बीच राजनीतिक अदावत लंबे समय से चल रही है। दोनों ही नेता बगैर नाम लिए एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। इतना ही नहीं राज्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी भी की।

    भाजपा नेतृत्व ने सांसद वरुण गांधी का टिकट काट कर लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। राज्यमंत्री चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान अपने संबोधन में गांधी परिवार पर ही निशाना साध रहे हैं।

    35 वर्षाें से पीलीभीत का हो रहा अपमान

    शुक्रवार को ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि विगत 35 वर्ष के बाद पीलीभीतवासियों के हो रहे अपमान से छुटकारा मिला है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इस सीट से बदलाव करते हुए जितिन प्रसाद को यहां से उम्मीदवार बनाया है, जो पीलीभीत के लिए सौभाग्य की बात है। जितिन प्रसाद एक अनुभवी और कर्मठ नेता हैं। जिनकी कार्य शैली से हर कोई परिचित है।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: राहुल गांधी की मुहिम को चुनाव से पहले झटका दे गए पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल, समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़ी

    राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले 35 वर्ष से जनपदवासी पूर्व सांसदों को वोट देकर उनको जितातें रहे लेकिन विकास के नाम पर जनपद शून्य रहा। वहीं जनता का उल्टे अपमान को झेलना पड़ा। इस सब से जनपदवासियों को अब छुटकारा मिल सका है।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह यूपी की इस हॉट सीट से लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन में कांग्रेस खाते में आई है

    खबरें और भी