विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां पूर्णागिरि मेला: पीलीभीत डिपो चलाएगा अतिरिक्त रोडवेज बसें, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Published: Sun, 08 Mar 2026 02:33 PM (IST)

पीलीभीत डिपो ने टनकपुर में मां पूर्णागिरि मेले के लिए 15 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। राज्य सड़क ...और पढ़ें

रोडवेज बस।

रोडवेज बस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। उत्तराखंड के टनकपुर में मां पूर्णागिरि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम ने कमर कस ली है।

डिपो के एआरएम विपुल पाराशरी ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से 15 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह बसें पीलीभीत से सीधे टनकपुर के लिए उपलब्ध रहेंगी, इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों और निजी बसों की मनमानी से राहत मिलेगी।

यात्रियों की संख्या निगरानी के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई है

एआरएम ने कहा कि मुख्य बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या की निगरानी के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई है और जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी, बसों के फेरों में और वृद्धि की जाएगी। विभाग के इस निर्णय से जिले और आसपास के क्षेत्रों से दरबार जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं का सफर अब सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

लौट रहे यात्री, सीट के लिए सवारियों में आपाधापी

रोडवेज डिपो की बसों में भी स्थिति अत्यंत विकट बनी हुई है, जहां लंबी दूरी की सभी बसें अपनी क्षमता से अधिक सवारियां भरकर संचालित हो रही हैं और सीटों के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी का माहौल बना हुआ है। शहर के असम चौराहा, नौगवां चौराहा, गौहनिया चौराहा और छतरी चौराहा पर सुबह से ही यात्रियों का हुजूम देखा गया, जहां लोग चिलचिलाती धूप में घंटों तक डग्गामार वाहनों और निजी बसों का इंतजार करते नजर आए।