पीलीभीत में नेशनल हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, 15 यात्री घायल; 6 की हालत गंभीर
पीलीभीत में नेशनल हाईवे-730 पर एक डबल डेकर बस पलट गई, जिससे 15 यात्री घायल हो गए और छह की हालत गंभीर है। ...और पढ़ें
-1773024443385_m.webp)
HighLights
नेशनल हाईवे-730 पर डबल डेकर बस पलटी।
हादसे में 15 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर।
चालक नशे में था, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत से बस्ती जाने वाले नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार तड़के रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला। दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही एक अनियंत्रित डबल डेकर बस थाना गजरौला क्षेत्र के गांव कैंच के समीप पलट गई।
बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें पारुल पत्नी दीपक (25 वर्ष) बहराइच, दृष्टि पुत्री दुखरन (चार वर्ष) बहराइच, बानो पत्नी तस्सुन (50 वर्ष ) नीपुरवा बहराइच, लक्ष्मी पत्नी सोनी (27 वर्ष) नेपाल, अजय पुत्र जय भगवान (30 वर्ष) हरियाणा, सनी मिश्रा पुत्र लल्लन मिश्रा (18 वर्ष) लखीमपुर खीरी सहित 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें बच्चे भी शामिल है। यहां छह यात्रियों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

तेज रफ्तार में थी डबल डेकर बस
हादसा रविवार देर रात करीब ढाई बजे हुआ। बस की गति इतनी तीव्र थी कि पलटने के बाद वह लगभग 100 मीटर तक हाईवे पर घिसटती चली गई, इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस और एआरटीओ वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
यात्री ने बताया कि चालक शराब के नशे की हालत में था और नींद की झपकी आने के कारण बस आनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए एआरटीओ समेत थाना पुलिस फोर्स को मशक्कत करनी पड़ी।
खबरें और भी
-1773045623451.jpeg)
6 लोगों की हालत गंभीर
घंटों की अफरा-तफरी के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया जा सका। बताया जा रहा है चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बड़ा हादसा होने की खबर मिलने पर मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. संगीता अनेजा मरीजों के जल्द इलाज के लिए कालेज से अतिरिक्त डाक्टरों की टीम लेकर जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
गजरौला कलां थाना क्षेत्र में हादसे की सूचना मिलने पर जिला अस्पातल पहुंचे है। घायलों के उपचार के लिए डाक्टरों की अतिरिक्त टीम लगा दी गई। कुछ गंभीर रूप से घायल है, सभी का इलाज किया जा रहा है। सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
- डा. संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कालेज