Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घोटालेबाज चपरासी से जुड़े 38 खातों के 3.87 करोड़ फ्रीज बरेली के दो बिल्डर्स को ट्रांसफर किए 1.07 करोड़

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:35 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले इल्हाम उर रहमान शम्मी के 38 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिनमें 3.87 करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक लगी ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. घोटालेबाज इल्हाम उर रहमान शम्मी के 38 खाते फ्रीज।

    2. इन खातों में जमा 3.87 करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक।

    3. बरेली के दो बिल्डरों को 1.07 करोड़ रुपये ट्रांसफर।

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। सरकारी खजाने में सेंध मारने वाले घोटालेबाज इल्हाम उर रहमान शम्मी से जुड़े 38 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। इनमें जमा 3.87 करोड़ रुपये के लेनदेन पर भी रोक लगा दी। इनमें बरेली के दो बिल्डर्स के खाते भी हैं। इल्हाम ने पत्नी अर्शी के खाते में जेएचएम इन्फ्रा होम प्राइवेट लिमिटेड से 90 लाख रुपये और ओरिका होम्स बिल्डर से 17.18 लाख रुपये का लेनदेन किया था।

    डीएम ज्ञानेंद्र सिंह एवं एसपी सुकीर्ति माधव मिश्र के निर्देश पर जांच कमेटी ऐसे सभी खातों की तह तक जाने में जुटी हैं। बीसलपुर के जनता इंटर कालेज के चपरासी इल्हाम कई वर्षों से जिला विद्यालय निरीक्षक में वेतन आदि बनाने का कार्य देख रहा था। उसने छह जून 2024 को पत्नी अर्शी का बैंक आफ बड़ौदा में बचत खाता खुलवाया। उसने 12 जून को पत्नी का बैंक खाता वेतन मद में स्वीकृत कराया।

    सितंबर से ट्रांसफर करने लगा पैसे

    सितंबर से उसमें रुपये ट्रांसफर करने लगा। दो महीने पहले इसकी जानकारी होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। बैंक ब्योरा से पता चला कि उसने 98 ट्रांजेक्शन से 1.01 करोड़ रुपये पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। वह अभी भी फरार है। उसकी पत्नी जेल से जमानत पर छूट गई।

    माना जा रहा कि उसने घोटाले के रुपये बरेली की होम प्लानिंग परियोजनाओं में लगा दिए। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि सरकारी धन का गबन करने के आरोपित इल्हाम के विरुद्ध जांच चल रही है। आरोपित की नामी और बेनामी संपत्तियों की तलाश भी की जा रही है।

    खबरें और भी