विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहेज की बलि चढ़ती उम्मीदें: पीलीभीत में पुलिस की अनदेखी से तंग महिला टावर पर चढ़ी, गले में बांधा फंदा

Updated: Tue, 11 Aug 2026 02:06 PM (IST)

पीलीभीत में दहेज उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट एक महिला बिसलपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या ...और पढ़ें

टावर पर चढ़ी मह‍िला और नीचे जमा लोगों की भीड़

टावर पर चढ़ी मह‍िला और नीचे जमा लोगों की भीड़

HighLights

  1. बीसलपुर कोतवाली में एक वर्ष पहले विवाहिता ने पति के विरुद्ध लिखाई थी दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। दहेज उत्पीड़न का शिकार महिला को जब पुलिस कार्रवाई न्यायपूर्ण नहीं लगी तो वह बीसलपुर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद में स्थित टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर महिला ने गले में टावर में दुपट्टा बांधकर गले में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। महिला अभी टावर पर चढ़ी हुई है।

बीसलपुर कस्बे के मुहल्ला पटेल नगर की निवासी पूरनलाल की पुत्री मनीषा की शादी करेली थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया खुर्द के निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। पूरनलाल ने अपनी बेटी को दहेज में घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ ही ओमनी कार भी दी थी।

मगर बाद में ससुराली मनीषा को परेशान करके अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मनीषा के मना करने पर ससुरालियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।करीब एक वर्ष पहले मनीषा को पति, सास और ससुर ने मिलकर मारा-पीटा और घर से निकाल दिया था।

इस मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, सास व ससुर के विरुद्ध तभी प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई थी। ससुराल वालों ने दहेज का सामान और ओमनी को भी नहीं लौटाया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग लगातार मनीषा को प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस की ओर से न्यायपूर्ण कार्रवाई न होने पर गलवार को महिला मुहल्ला दुर्गा प्रसाद में स्थित मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गई और फंदे से लटककर जान देने के लिए दुपट्टा टावर में बांध दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ ही एसडीएम नागेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। महिला को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: हाथ के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा, डीजल लेकर पहुंचे परिजनों ने की आत्मदाह की कोशिश