UP Transfer: पीलीभीत में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नवागत अफसरों को सौंपी गई तहसीलों की कमान
पीलीभीत जिले में प्रशासनिक कार्यहित को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में प्रशासनिक कार्यहित का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत पांच पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि नवागत अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण तहसीलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
डीएम आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अमरिया के उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा को अब बीसलपुर का उपजिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है।
वहीं, बीसलपुर में उपजिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात लाल सिंह यादव को पूरनपुर का उपजिलाधिकारी न्यायिक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, बीसलपुर के उपजिलाधिकारी प्रमेश कुमार को अब सदर तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है।
कलक्ट्रेट में बतौर डिप्टी कलेक्टर तैनात मांधाता प्रताप सिंह को अमरिया का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, एक अन्य डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार को बीसलपुर तहसील की कमान सौंपी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की ओर से जारी इस स्थानांतरण आदेश की प्रतिलिपि कमिश्नर बरेली मंडल, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई।
यह भी पढ़ें- हेल्पलेस दिखी पुलिस! पीलीभीत में एक तरफ बांटे गुलाब, दूसरी तरफ सामने ही उड़ती रहीं यातायात नियमों की धज्जियां