विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर का नक्काशीदार फर्नीचर और भदोही की कालीन, पीलीभीत के सरस मेले में बिखरी हस्तशिल्प की चमक

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:55 PM (IST)

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में लगे सरस मेले में सहारनपुर के फर्नीचर और भदोही की कालीन समेत विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों ...और पढ़ें

सरस मेले में स्टाल का अवलोकन करती पालिका अध्यक्ष डा. आस्था अग्रवाल। स्रोत विभाग

सरस मेले में स्टाल का अवलोकन करती पालिका अध्यक्ष डा. आस्था अग्रवाल। स्रोत विभाग 

HighLights

  1. पहले दिन 61,860 रुपये की बिक्री, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कहीं सहारनपुर की लकड़ी पर कारीगरी का कमाल तो कहीं भदोही की कालीन की खूबसूरती। पर्स, पोटली, डिजाइनर कुर्ती और करवाचौथ व दीपावली के साजो-सामान ने गांधी स्टेडियम में लगे सरस मेले को खास बना दिया है। उत्पादों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण दीदियों के चेहरे खिल उठे हैं।

तीन दिवसीय जनपद सरस मेला 22 से 24 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से लगाया गया है। इसमें 51 स्वयं सहायता समूहों के 30 स्टाल लगाए गए हैं।

मेले में स्थानीय उत्पादों के साथ दूसरे जिलों की पारंपरिक कारीगरी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। पहले दिन कुल 61,860 रुपये की बिक्री दर्ज की गई।

मेले में करवाचौथ और दीपावली के लिए सजावटी सामान, आकर्षक पर्स-पोटली और डिजाइनर कुर्तियों की भी खूब मांग दिखाई दे रही है। खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक संध्या में आर्य कन्या इंटर कालेज, माम्स प्राइड स्कूल और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार वंदना सिंह, एसबीआइ के चीफ मैनेजर अतिन अग्रवाल, डेस्क मैनेजर कुशाग्र सिद्धार्थ और जिला मिशन प्रबंधक अवधेश उपाध्याय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत वोटर लिस्ट फर्जीवाड़ा: 10,470 मतदाताओं के नाम बदले, ऑपरेटर के बाद अब 5 AERO की भूमिका संदिग्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।