Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Naina Tigress के सामने पड़ा भालू, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया खौफनाक मंजर

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 06:46 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नैना बाघिन और उसके दो शावकों ने एक भालू का पीछा किया। पर्यटकों ने इस दुर्लभ और रोमांचक दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया, ज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. खतरा भांप कर जंंगल की गहराइयों में छि‍पा भालू

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। यह जंगल है, जहां के रहस्य पर्यटकों के लिए रोमांचकारी होते हैं। जंगल का एक ही नियम है, एक जानवर खुद जीने के लिए दूसरे का शिकार करता है। शिकार के इसी क्रम के साथ जंगल के जीव रहते हैं। शिकार करने के लिए दो शावकों के साथ बाघिन ने भालू का शिकार करना चाहा, लेकिन वह जंगल में जाकर छिप गया। यह दृश्य पर्यटको ने अपने कैमरे में कैद कर लिए।

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल की पक्की पटरी पर शनिवार को नैना बाघिन और उसके दो शावकों के सामने एक भालू आ जाता है, जिसको देखकर दोनों शावक उसकी ओर बढ़ते हैं। इसी बीच नैना बाघिन भी पक्की पटरी पर आ जाती है।

     

     कुछ देर तक भालू आगे-आगे चलता रहा और बाघिन अपने शावकों के साथ उसके पीछे चलती रही, लेकिन बाद में खतरा भांप पर भालू जंगल की गहराइयों में छिप जाता है। जंगल के बीच यह दृश्य देख पर्यटकों ने अपने मोबाइल में वीडियो कैद कर लिया।

     

    पर्यटकों द्वारा बनाई गई यह वीडियो बाद में इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दी गई, जिसे लोग काफी उत्साह के साथ देख रहे हैं। जंगल में एक साथ बाघिन, उसके शावक और भालू का इस तरह दिखाई देना काफी दुर्लभ माना जाता है। इस दुर्लभ दृश्य को देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व से आया दुर्लभ वीडियो: पहले नहीं देखा होगा रम्भा बाघिन और शावकों का ऐसा अंदाज