विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर रिजर्व घूमने वालों की बल्ले-बल्ले: 1 नवंबर से सफारी शुरू, जानिए नई गाइडलाइन और सफारी बुकिंग का तरीका

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:04 PM (IST)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है, जो इस बार 15 दिन पहले आरंभ ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. इस बार 15 दिन पहले शुरू हो रहा है पर्यटन सत्र, जोन एक के कुछ रास्तों पर अभी भी कीचड़

  2. फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह भी करेंगे निरीक्षण, उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट के बाद होगा निर्णय

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक नवंबर से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार सत्र निर्धारित समय से 15 दिन पहले ही शुरू हो रहा है। पर्यटकों के स्वागत के लिए पीटीआर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जंगल में कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। हालांकि, वन विभाग ने अधिकतर रास्तों को दुरुस्त कर लिया है, लेकिन जोन एक के कुछ रास्तों पर कीचड़ की समस्या बनी हुई है।

पूर्ण रूप से दुरुस्त न होने पर ये कच्चे रास्ते पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हो जाते हैं। सफारी के दौरान पर्यटकों को असुविधा या खतरा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार तक जंगल के सफारी रास्तों और पर्यटन से जुड़े अन्य कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

इसमें पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह भी शामिल होंगे। समीक्षा के बाद सफारी रास्तों की भौतिक स्थिति पर एक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

इसके आधार पर उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे कि एक नवंबर से पर्यटन सत्र की शुरुआत में सफारी के लिए किन मार्गों पर अनुमति दी जाएगी। गौरतलब है कि बीते पर्यटन सत्र में 57 हजार पर्यटकों ने पीटीआर पहुंचकर बाघों व प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया था। सत्र पहले शुरू होने से इस बार पर्यटकों का यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ने का अनुमान है।

शुरू हुई सफारी की एडवांस बुकिंग

सफारी वाहनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पर्यटक अब सात दिन पहले तक पीटीआर मुख्यालय से आफलाइन बुकिंग करा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत 50 फीसदी सफारी वाहनों की बुकिंग मुख्यालय से ही की जाएगी। पहले पर्यटकों को सफारी के लिए मुस्तफाबाद, महोफ और बराही गेट पर लंबी कतारों में लगना पड़ता था। कई बार वाहन न मिलने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ता था।

 

पर्यटन सत्र से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। शेष कार्यों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

- मनीष सिंह, डीएफओ, मनीष सिंह


यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब सैलानी चुन सकेंगे बेस्ट नेचर गाइड, शुरू होगी QR कोड से ग्रेडिंग व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।