सर्दियों में पीटीआर का अद्भुत नजारा: मगरमच्छ, बाघ और हरीतिमा से सराबोर जंगल देख पर्यटक हुए उत्साहित
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सर्दियों में धूप सेंकते मगरमच्छ और हरे-भरे जंगल की अद्भुत सुंदरता पर्यटकों को खूब ...और पढ़ें
-1763662312919_m.webp)
पीटीआर में धूप सेकता मगरमच्छ
HighLights
सर्दियों में PTR में धूप सेंकते मगरमच्छों और जंगल के नजारों ने पर्यटकों को किया आकर्षित
बाघों के दीदार और मनमोहक वातावरण के कारण उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की खूब आमद हो रही है। दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को यहां का हरा भरा जंगल और वातावरण खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा यहां पर पर्यटकों को बाघ खूब आकर्षित कर रहे हैं। अब सर्दियां आते ही नहरों और तालाबों के किनारे धूप सेंकते हुए मगरमच्छ पर्यटकों को खूब उत्साहित कर रहे हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन अब हर दिन बढ़ रहा है। यहां पर पर्यटकों को लुभाने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इन पर्यटन स्थलों पर देश भर के पर्यटक आते रहते हैं। यहां की सुंदरता, हरा भरा जंगल और उसमें बहती हुई नहरें यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। टाइगर रिजर्व के ही भीतर बहुत से सुन्दर तालाब भी स्थित हैं। यहां की नहरों और तालाबों में बड़े बड़े मगरमच्छ भी रहते हैं।
सर्दियों में यह मगरमच्छ धूप में घंटों तक पानी से बाहर पड़े रहते हैं। इस समय मौसम काफी सर्द होने लगा है, ऐसे में नहरों और तालाबों के किनारे जगह जगह मगरमच्छ देखने को मिल रहे हैं। पर्यटक इन्हें देखकर खूब उत्साहित हो रहें हैं। इसके अलावा बाघों के तो हर दिन नजारे पर्यटकों को देखने को मिल ही जाते हैं। बुधवार को टाइगर रिजर्व में पर्यटन बंद रहा।
गुरुवार को पर्यटन खुलते ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्यटकों ने दोनों पालियों में सफारी का खूब आनंद लिया। जंगल के भीतर वन्यजीव भी खूब नजर आए। पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल रही। यहां पर आने वाले पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व की खूब प्रशंसा की। बराही गेट से आने वाले पर्यटकों ने भी जंगल का अद्भुत नजारा देखा। सप्त सरोवर पर पहुंचे पर्यटकों ने अंग्रेजी हुकूमत की इस धरोहर पर काफी समय बिताया।