Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Gandhi के क्षेत्र में पहली बार PM Modi की रैली, 56 इंच की बांसुरी होगी भेंट, सीएम का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 03:32 PM (IST)

    UP Political News In Hindi Pilibhit Constituncy पहली बार पीलीभीत में पीएम मोदी की रैली होगी। उन्हें बांसुरी भेंट की जाएगी। वहीं सीएम योगी यहां सुबह से ...और पढ़ें

    Pilibhit News: मुख्यमंत्री सुबह 9.55 बजे होंगे रैली स्थल पर
    Pilibhit News: मुख्यमंत्री सुबह 9.55 बजे होंगे रैली स्थल पर

    HighLights

    1. सीएम योगी संभालेंगे पीलीभीत में पीएम मोदी की रैली से पहले कमान
    2. एक जिला एक उत्पाद में बनी बांसुरी होगी पीएम मोदी को भेंट

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुबह 9.55 बजे रैली के स्थल पर पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।

    प्रभारी अधिकारी (प्रोटोकाल) के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह 8.35 बजे लखनऊ स्थित ला मार्टीनियर कालेज ग्राउंड से हेलीकॉप्टर में सवार होकर सुबह 9.50 बजे यहां पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से कार में सवार होकर 9.55 बजे ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज मैदान में रैली स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह 9.55 से 10.55 बजे तक तक समय आरक्षित रहेगा।

    ये भी पढ़ेंः यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में चोरी, चाेरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर पार कर दी रकम, तरकीब देखकर बैंककर्मी हैरान

    इसके बाद प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे। वह 12.5 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंच जाएंगे। दोपहर 12.10 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर में सवार होकर रामपुर जिले के रठौंडा में शिव मंदिर के निकट बनाए गए हेलीपैड पर 12.40 बजे पहुंचेंगे। 

    ये भी पढ़ेंः boAt के लाखों कस्टमर्स की सिक्योरिटी को खतरा! डार्क वेब पर लीक हो गया है पर्सनल डेटा

    पीएम मोदी को भेंट की जाएगी 56 इंच की बांसुरी

    पहली बार तराई के इस शहर में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 56 इंच की बांसुरी भेंट की जाएगी। इस बांसुरी को हिना परवीन ने तैयार किया है। पीलीभीत का बांसुरी उद्योग देश-विदेश में प्रसिद्ध है। योगी सरकार ने बांसुरी उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल करके नई पहचान दी है।

    करीब दो साल पहले पीलीभीत महोत्सव के दौरान 16 फिट लंबी बांसुरी का प्रदर्शन किया गया था। यह विश्व रिकार्ड में शामिल है। महोत्सव के दौरान प्रदर्शित की गई उस बांसुरी को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसाद ने बजाकर भी देखा था।

    खबरें और भी

    अब प्रधानमंत्री को यहां की बनी बांसुरी स्मृति चिह्न के तौर पर भेंट करने की तैयारी है। लाल रोड पर स्थित कारीगर हिना परवीन ने तीन दिन के परिश्रम से इस बांसुरी को विशेष तौर पर प्रधानमंत्री के लिए तैयार किया है।

    उनके पौत्र मोहम्मद जकी ने बताया कि भाजपा की ओर से इस बांसुरी को तैयार करने का आर्डर मिला था। उसी के अनुरूप बांसुरी को तैयार किया गया है। बांसुरी को भगवा रंग देने के साथ ही मोर पंखी लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया है।