यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के पीलीभीत में पानी के तेज बहाव से बही रेल लाइन की पुलिया, ट्रेनों का आवागमन ठप; VIDEO VIRAL
Pilibhit News उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पानी के तेज बहाव के कारण रेलवे लाइन लटक गई। रेलवे लाइन के लटकने के कारण स्पेशल ट्रेनों के अलावा कई गाड़ ...और पढ़ें

HighLights
- पीलीभीत-मैलानी रेल रूट पर पुलिया ढही
- पुलिया के ढहने से ट्रेन संचालन में बाधा
- ट्रेनों को पीलीभीत जंक्शन पर रोका गया
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत से शाहगढ़-पूरनपुर होते हुए मैलानी रेल खंड पर एक पुलिया ढह जाने से रेलवे लाइन लटक गई। इससे स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। उधर, पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड पर रेलवे लाइन पर कई फुट पानी चलने से देहरादून से टनकपुर जा रही ट्रेन को पीलीभीत में ही रोक दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों का संचालन फिलहाल पूरी तरह से बंद है।
पीलीभीत से मैलानी रेल खंड पर अभी नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। शाहगढ़ से पूरनपुर होते हुए मैलानी तक एक जोड़ी ट्रेन का संचालन होता है लेकिन लंबी दूरी की कुछ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें पीलीभीत से शाहगढ़ होकर निकाली जा रही थीं।
स्पेशल ट्रेनों के संचालन में बाधा
सोमवार को तड़के शाहगढ़-पीलीभीत के बीच संडई हाल्ट के निकट एक पुलिया ढह गई। इससे रेलवे लाइन झूलने लगी है। ऐसे मेंं अब इस रूट से स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं हो सकेगा। इसके अलावा रोजा जंक्शन पर मेगा ब्लाक लिया जाने वाला है। ऐसे में बरेली से छह विभिन्न ट्रेनों को आगामी दिनों में पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी होते हुए निकाले जाने की समयसारिणी रेलवे ने दो दिन पहले जारी की थी लेकिन अब पुलिया ढह जाने से उन ट्रेनों का संचालन भी इस रूट से नहीं हो सकेगा।
यूपी के पीलीभीत शारदा नदी में बाढ़ और बारिश से नई रेल लाइन की पुलिया बही।
ट्रेनों का संचालन हुआ बंद। #Rain #mansoon pic.twitter.com/MgAh9IZmdz
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) July 8, 2024
उधर, पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड पर कई फुट पानी चलने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। सुबह देहरादून से चलकर टनकपुर जाने के लिए आई ट्रेन को फिलहाल पीलीभीत जंक्शन पर ही रोक लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के अनुसार अतिवृष्टि के कारण रेलवे ट्रैक कई जगह बाधित हुआ है। स्थिति की समीक्षा की जा रही है।