विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित वाकी टाकी के साथ सात गिरफ्तार, सभी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Published: Sun, 29 Jun 2025 09:39 PM (IST)

बहराइच में एसएसबी ने नेपाल से प्रतिबंधित वाकी टाकी ला रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग महाराष्ट्र कुशीनगर ...और पढ़ें

नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित वाकी टाकी के साथ सात गिरफ्तार
नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित वाकी टाकी के साथ सात गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बहराइच। नेपाल से प्रतिबंधित वाकी टाकी लेकर भारत आ रहे सात लोगों को चेकिंग के दौरान एसएसबी ने दबोच लिया। पकड़े गए युवक महाराष्ट्र के पुणे, कुशीनगर, बिजनौर व बहराइच के निवासी हैं। इनके पास से अधिक फ्रिक्वेंसी वाली वाकी टाकी समेत अन्य प्रतिबंधित उपकरण बरामद हुए हैं।

भारत-नेपाल की खुली सीमा पर स्थित रुपईडीहा में एसएसबी व पुलिस की चेकिंग जारी रहती है। चार पहिया वाहन पर सात लोग सवार होकर नेपाल से बहराइच की ओर आ रहे थे।

एसएसबी चेक पोस्ट के पास जवानों ने वाहन रोका और चेकिंग शुरू की तो पांच वाकी टाकी, चार एडाप्टर व चार चार्जिंग यूनिट बरामद हुए। बरामद सामग्री ये सातों लोग नेपाल से बहराइच लाने का प्रयास कर रहे थे।

रुपईडीहा थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि बरामद वाकी टाकी की फ्रिक्वेंसी अधिक है, जो बिना लाइसेंस के लाना अपराध है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान महराष्ट्र के पुणे सिटी निवासी बिलाल अब्दुल रेहमान शेख, मुनीर युसुफ शेख, तेमेश्वर भोंदवे, मुहम्मद मुस्लिम, बिजनौर जिले के बजदारान निवासी अचलेश कुमार, कुशीनगर जिले के पतहरवा निवासी शंकर पांडेय व बहराइच निवासी छांगुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।