Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लंबे इंतजार के बाद दिखा सुल्तान बाघ का बेटा ‘एस- टू’, पर्यटक हुए रोमांचित

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 01:58 PM (IST)

    एस-टू बाघ सुल्तान का बेटा है और पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से गायब था। इस सफारी में एस-थ्री, नैना बाघिन के तीन शावक, बराही फीमेल के दो शावक और चूका ...और पढ़ें

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विचरण करता सुल्तान का बेटा एस टू बाघ। स्रोत वन विभाग

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विचरण करता सुल्तान का बेटा एस टू बाघ। स्रोत वन विभाग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    बहजत खान, माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लंबे समय से नजर नहीं आ रहे प्रसिद्ध बाघ एस- टू का दीदार आखिरकार एक बार फिर पर्यटकों को हो गया। मंगलवार सुबह की सफारी के दौरान शारदा नहर की कच्ची पटरी पर एस- टू को देखते ही पर्यटक खुशी से झूम उठे और कैमरों में उसकी तस्वीरों को कैद कर लिया।

    गाइड ने क्लिक किया फोटो, पर्यटकों में खुशी की लहर

    एस- टू बाघ टाइगर रिजर्व के सबसे प्रसिद्ध और विशालकाय बाघ रहे सुल्तान का बेटा है। सुल्तान अपने समय में टाइगर रिजर्व का सबसे शक्तिशाली और आकर्षक बाघ माना जाता था। हालांकि, पिछले लंबे समय से सुल्तान दिखाई नहीं दिया। वन्यजीव शायद अधिक उम्र होने के कारण उसकी मौत हो चुकी हो।

    सुल्तान के तीन बेटे एस-वन, एस-टू और एस- थ्री पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। यह बाघ अक्सर पर्यटकों को दिखाई देते रहते हैं। लेकिन जब से यह पर्यटन सत्र प्रारंभ हुआ तब से एस- टू बाघ कहीं नजर नहीं आया।

    पिछले पर्यटन सत्र में यह पर्यटकों को दिखाई दिया था

    अचानक से यह कहीं गायब हो गया था। पिछले पर्यटन सत्र में यह पर्यटकों को दिखाई दिया था। इसको लेकर वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों में चिंता बढ़ गई थी। लेकिन लंबे समय बाद मंगलवार को सुबह की सफारी के दौरान अचानक एस- टू शारदा मुख्य नहर की कच्ची पटरी पर टहलता हुआ नजर आया यह देखकर गाइड और पर्यटक दोनों ही रोमांचित हो उठे। लंबे समय बाद उसके दिखाई देने से पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    खबरें और भी

    कई अन्य बाघ, बाघिन और शावकों को भी पर्यटकों ने देखा

    मंगलवार का दिन पर्यटकों के लिए यादगार बन गया। सिर्फ एक बाघ को देखकर झूम उठने वाले पर्यटकों को सुबह की सफारी में ही कई बाघ, बाघिन और उनके पांच शावक नजर आए। एस टू के अलावा एस थ्री भी पर्यटकों को दिखाई दिया। वहीं एक ओर नैना बाघिन अपने तीन शावकों के साथ घूमती रही, तो दूसरी ओर बराही फीमेल दो शावकों और चूका भी दो शावकों के साथ नजर आई। एक सफारी में शावकों समेत 12 बाघ और बाघिनों के दीदार पर्यटकों के लिए यादगार बन गए।

    मंगलवार को बाघों के खूब दीदार हुए। पर्यटकों ने सुबह की सफारी में बाघ, बाघिन और शावकों समेत 12 बाघों को देखा। वन्यजीव नियमों को देखते हुए गाइड और चालकों को समय-समय पर निर्देशित किया जाता है।

    -

    सहेंद्र कुमार यादव, वन क्षेत्राधिकारी महोफ।