Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    माँ घरों में करती है काम, पिता हैं मजदूर; बेटे ने हाईस्कूल में जिले में Top 5 में स्‍थान बनाकर गाड़ा सफलता का झंडा

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 05:18 AM (IST)

    पूरनपुर के शिवा ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। उनके पिता मजदूर और मां घरों में काम करती हैं, लेकिन शिक्षक की प्रेरणा और ...और पढ़ें

    छात्र शिवा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा। जागरण

    छात्र शिवा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा। जागरण

    HighLights

    1. शिक्षक की बातों से प्रेरित होकर शुरू की कठिन मेहनत

    संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जिले में पांचवां स्थान पाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र शिवा के पिता मजदूरी और मां घरों पर काम करती हैं। अपनी मेहनत और लगन से छात्र ने यह मुकाम हासिल किया है। घर में खुशी का माहौल है।

    नगर के मुहल्ला कायस्थान निवासी शिवा के पिता मदनलाल राजमिस्त्री के साथ काम करते हैं। छात्र ने बताया कि मां घरों पर काम करने जाती हैं। उसकी एक छोटी बहन ममता है। वह बताते हैं कि स्कूल समय से रोजाना चार घंटे तक अतिरिक्त पढ़ाई की।

    स्कूल के शिक्षक इंदुधर दीक्षित से प्रेरित होकर उसने पढ़ाई शुरू की। शिक्षक ने निशुल्क उसकी तैयारी कराई। समय समय पर उसे प्रेरित करते रहे। आगे वह इसी तरह पढ़ाई जारी रखना चाहता है। यूपीएसएससी की तैयारी कर आइएएस अधिकारी बनने की इच्छा है।

    वह बताते हैं कि उनकी सफलता में शिक्षक के अलावा माता पिता का बेहद श्रेय है। उनके ही बताए गए रास्ते पर चलकर यह मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया का प्रयोग उन्होंने न के बराबर किया।

    उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि मुकाम हासिल करने के लिए सच्ची मेहनत और लगन की जरूरत पड़ती है। परिस्थितियां मायने नहीं रखती। सभी को मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए जिससे वह अपने सपने को साकार कर सके।

    यह भी पढ़ें- UP Board Result: पीलीभीत में 'त्रिमूर्ति' का जलवा; 94.33% अंकों के साथ हाईस्कूल में बने संयुक्त जिला टॉपर

    खबरें और भी