Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली उपभोक्ताओं की मौज! अब रिचार्ज करते ही खुद जमा होगा पुराना बकाया, जानें नया नियम

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:34 AM (IST)

    पीलीभीत बिजली विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बकाया वसूली का नया नियम लागू किया है। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को एक साथ बड़ी राशि जमा करन ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड

    एआई जेनरेटेड

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बिजली विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पुराने बिल (एरियर) की वसूली के लिए आसान व्यवस्था शुरू की है। अब उपभोक्ताओं को पुराना बकाया एक साथ जमा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, बल्कि यह राशि उनके भविष्य के रिचार्ज से धीरे-धीरे खुद ही समायोजित (एडजस्ट) होती रहेगी।

    अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि प्रीपेड कनेक्शन में बदलने के बाद जो भी पिछला बकाया एरियर के रूप में दर्ज है। उसकी वसूली के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। नई नीति के तहत जब भी कोई उपभोक्ता अपना मीटर रिचार्ज करेगा तो रिचार्ज राशि का 10 से 25 प्रतिशत हिस्सा स्वत: काटकर पुराने बकाए में जमा कर लिया जाएगा।

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर: बकाया समायोजन प्रणाली

    क्रम संख्या प्रक्रिया / चरण विवरण
    1 रिचार्ज का तरीका उपभोक्ता सामान्य रूप से मोबाइल एप के माध्यम से रिचार्ज कर सकेंगे।
    2 स्वत: कटौती रिचार्ज राशि का 10% से 25% हिस्सा अपने आप पुराने बकाये (Arrear) में कट जाएगा।
    3 उपलब्ध बैलेंस कटौती के बाद बची हुई शेष राशि बिजली उपयोग के लिए मीटर में क्रेडिट हो जाएगी।
    4 उपभोक्ता विकल्प यदि उपभोक्ता चाहें, तो वे पूरा पुराना बकाया एक साथ भी जमा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

    इसका निर्धारण बकाया राशि की मात्रा के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से बचाना और बिना किसी परेशानी के बकाया वसूली करना है।

    इससे विभाग और जनता दोनों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसमें 10 हजार रुपये तक के बकाये पर 10 प्रतिशत, 10 से 15 हजार रुपये के बकाये पर 15 प्रतिशत, 15 से 20 हजार रुपये तक 20 प्रतिशत और 20 हजार से अधिक के बकाये पर 25 प्रतिशत की कटौती उपभोक्ता के कराए गए रिचार्ज में से की जाएगी।

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए लाभ और सुविधाएं

    सुविधा का नाम मुख्य लाभ (Benefits)
    रियल टाइम ट्रैकिंग UPPCL स्मार्ट एप के जरिए हर घंटे, दिन और पूरे महीने की बिजली खपत का डेटा देख सकते हैं।
    सिक्योरिटी रिफंड कनेक्शन प्रीपेड होते ही पुरानी जमा सिक्योरिटी राशि आपके मौजूदा बिल या रिचार्ज में जोड़ दी जाएगी।
    अलर्ट सिस्टम बैलेंस कम होने की स्थिति में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्रतिदिन SMS द्वारा सूचना मिलेगी।
    अवकाश सुरक्षा रविवार या अन्य राजकीय अवकाश के दिन बैलेंस खत्म (माइनस) होने पर भी बिजली नहीं कटेगी।
    हैप्पी आवर्स (Happy Hours) शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच बैलेंस खत्म होने पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी।
    रिचार्ज डिस्काउंट डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन रिचार्ज करने पर 2% की विशेष छूट मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब मर्जी के मालिक होंगे बिजली उपभोक्ता, स्मार्ट मीटर के लिए नहीं होगी कोई जोर-जबरदस्ती

    खबरें और भी