यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: 22 जनवरी को फिर गरज के साथ बारिश के संकेत, तराई में छाया कोहरा; पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठिठुरन
Weather Update Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घना कोहरा और ठिठुरन भरी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को फिर ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग ने 22, 23 जनवरी को फिर दी बारिश की चेतावनी
- कोहरे के कारण वाहनों को दिन में परेशानी
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Weather Update: तराई के जिले में दोपहर तक घना कोहरा आ गया। इसके साथ ही पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। एक दिन की राहत के बाद शीतलहर बढ़ गई। मौसम विभाग की ओर से पछुआ हवा में तेजी आने के साथ ही 22 व 23 जनवरी को फिर बादल उमड़ने के साथ ही बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
शनिवार को भोर होने से पहले ही वातावरण में कोहरा छाने लगा। देखते ही देखते कोहरा घना हो गया। साथ ही पछुआ हवा चलने लगी। सुबह की सैर पर निकलने वालों की हिम्मत जवाब दे गई। चंद लोग की सिर से पैर तक गर्म कपड़ों से शरीर को ढंकने के बाद स्टेडियम में टहलने पहुंचे। सड़कों पर दृश्यता कम हो जाने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। चौराहों पर भी रौनक गायब रही।
आग जलाकर ठिठुरन से बचने की कोशिश
कई जगह लोग आग जलाकर ठिठुरन से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। दोपहर तक लोग कोहरा छंटने और धूप खिलने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान पर जमी कोहरे की परत कुछ छंटी तो सूर्यदेव चमके। इसके बाद धीरे−धीरे कोहरा छंट गया, तब धूप खिली लेकिन इसमें गर्माहट कम रही।

पीलीभीत शहर में शनिवार की सुबह सर्दी से बचाव के लिए आग जलाकर तापते लोग। जागरण
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी कि तराई के जिले मेंं शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 9..2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
खबरें और भी
दो दिन 20 से 25 किलोमीटर की हवाएं चलने का अनुमान
डॉक्टर ढाका के अनुसार 20 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी हवा का रुख तेज रहेगा। इस दौरान 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और 22 व 23 जनवरी को आसमान पर फिर बादल उमड़ने के साथ ही बरसात होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शीतलहर जारी रहने की संभावना है।
तापमान में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद कुछ दिन बाद
यूपी में मौसम का पलटवार हुआ है। तीन दिन पहले बारिश ने ठंडक बढ़ा दी थी। जिसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कोहरा और शीतलहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की थी। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय होने से मौसम बदलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। माना जा रहा है कि कुछ दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो जाएगी।