विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर हाफिज सईद की भाषा बोल रहे केजरीवाल : मनोज तिवारी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 12:43 PM (IST)

मनोज तिवारी ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो आतंकी हाफिज सईद भाषा बोल रहे हैं। तिवारी ने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

प्रतापगढ़ (जेएनएन)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा भोजपुरी फिल्मों के हीरो मनोज तिवारी जमकर भड़के हैं। मनोज तिवारी ने प्रतापगढ़ में एक रोड शो तथा शीतला माता मंदिर में सांस्कृतिक के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे।

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो अब आतंकी हाफिज सईद भाषा बोल रहे हैं। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल इस समय तो ऐसा बर्ताव कर रहे हैं कि जैसे वो पाकिस्तान के नागरिक हों।

यह भी पढ़ें- सामने आया नापाक झूठ, सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तानी अफसर ने लगाई मुहर

अगर उनको पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो फिर वह पाकिस्तान जाकर चुनाव लड़े। पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगे जाने पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने केजरीवाल को दिखाया आइना, कहा- देश की सेना पर करें भरोसा

प्रतापगढ़ में रोड शो के लिए पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा दिल्ली के सीएम तो देश के दुश्मनों की भाषा बोल रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि अब तो केजरीवाल को संभल जाना चाहिए, अभी तो एक सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है। आगे अभी लगातार कई और सर्जिकल स्ट्राइक होंगे।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने उठाया था सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, AAP बोली 'सेना पर गर्व'

इस दौरान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का सफाया हो जाएगा। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश से बहुत प्यार है। भाजपा की सरकार बनने पर इस प्रदेश की किस्मत बदल जाएगी।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने फिर कहा- 'पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब करे भारत'

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरङ्क्षवद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने को कहा था। केजरीवाल के इस बयान को पाकिस्तानी मीडिया में जोरशोर से चलाया गया और इसे भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को गलत ठहराने के रूप में प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें- जानें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर क्यों फिदा हुआ पाकिस्तान ?

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल के इस बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने फिल्म अभिनेता ओमपुरी और सलमान खान के बयानों की भी कड़ी निंदा की, कहा कि यह उनका गरुर है कि जो यह बातें उनसे कहवा रहा है।

सांसद मनोज तिवारी भाजपा नेता संगमलाल के शीतला माता मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस दौरान करीब 40 किलोमीटर का रोड शो भी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।