विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी में ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो हो सकती है एलर्जी, डॉक्‍टर बोले- गुनगने पानी से नहाना फायदेमंद

Published: Fri, 03 Jan 2025 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2025 12:12 PM (IST)

धुएं धूल के कण व ठंडे पानी से एलर्जी हो सकती है। स्किन रोग विशेषज्ञ डा. आरजू मिश्र का कहना ...और पढ़ें

क्‍या सर्दी में ठंडे पानी से नहाना चाह‍िए?
क्‍या सर्दी में ठंडे पानी से नहाना चाह‍िए?

संवादसूत्र, प्रतापगढ़। क्या आपको मालूम है कि सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से भी एलर्जी हो सकती है। यह बिल्कुल सही बात है। ऐसी एलर्जी होने पर चेहरे, गर्दन व शरीर के अन्य स्थानों पर चकत्ते हो सकते हैं। राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के स्किन रोग की ओपीडी में रोजाना इस तरह के मरीज आ रहे हैं।

डाक्टर मरीजों को ताजे पानी से स्नान करने की सलाह दे रहे हैं। कई लोगों में ठंडे पानी से एलर्जी होती है। इसे ठंडी पित्ती भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की एलर्जी है, जो त्वचा के ठंडे तापमान के संपर्क में आने पर होती है। ठंड की एलर्जी किसी के जीवन की गुणवत्ता को काफी प्रभावित कर सकती है। खासकर ठंड के महीनों के दौरान सबसे ज्‍यादा असर करती है।

ठंड से एलर्जी होना आम

हमारी त्वचा जब ठंडी हवा, पानी या वस्तुओं के संपर्क में आती है, तो शरीर इसे खतरे के रूप में देखता है और हिस्टामाइन और अन्य सूजन वाले रसायन छोड़ता है। इस प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप पित्ती, सूजन और श्वसन संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न लक्षण हो सकते हैं। कुछ व्यक्तियों में ठंड से एलर्जी होना आनुवंशिक कारकों से जुड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्म पानी से नहाना पहुंचाता है त्वचा और बालों को नुकसान, बचाव के लिए फॉलो करें 4 टिप्स

सर्दी से होने वाली एलर्जी युवा वयस्कों और बच्चों में अधिक आम है। हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकती है। स्किन रोग विभाग में इस तरह के कई मरीज आ रहे हैं। उन्हें दवाएं देने के साथ उन्होंने बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।

गर्म पानी से नहाएं

डॉक्‍टरों ने कहा कि धुएं, धूल के कण व ठंडे पानी से एलर्जी हो सकती है। स्किन रोग विशेषज्ञ डा. आरजू मिश्र का कहना है कि गर्म या ताजे पानी से स्नान करें। हर्बल चाय सूजन को कम करने और आराम को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे खट्टे फल का प्रयोग करें।

ठंड में गर्म पानी से नहाने के फायदे

  • गर्म पानी से नहाने पर नींद से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। गर्म पानी से नहाने से बॉडी रिलैक्स फील करती है। मानसिक तनाव कम होता है। मासपेशियों को आराम मिलता है और थकान दूर होती है। जिससे अच्छी नींद आती है।
  • अगर कोई तनाव के कारण सिर दर्द से परेशान है तो उसे गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे स‍िर दर्द दूर होता है।
  • गर्म पानी से नहाने वालों का ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा रहता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।
  • दिल की सेहत के लिए भी गर्म पानी से नहाना फायदेमंद होता है। गर्म पानी से नहाने पर कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को ठीक करने में मदद मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी न‍िजात म‍िलती है।

यह भी पढ़ें: रोजाना पानी में एक चम्मच नमक डालकर नहाने से शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।