Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ले रहा तकनीक का सहारा, इस एप पर मिलेगी चुनावी जानकारी; मिनटों में देख सकेंगे नतीजे

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 05:13 PM (IST)

    जीवन के हर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही चुनाव भी अब हाईटेक हो गया है। इस लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची में नाम शामिल करने से ले ...और पढ़ें

    इस एप पर वोटर्स को मिलेगी सभी चुनावी जानकारी
    इस एप पर वोटर्स को मिलेगी सभी चुनावी जानकारी

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग तकनीक का भी सहारा ले रहा है। चुनाव के दौरान मतदाता उम्मीदवार यहां तक की निर्वाचन अधिकारी करीब 10 एप की मदद लेंगे।

    वोटर टर्न आउट एप से लोकसभा चुनाव के जहां नतीजे देखे जा सकते हैं, वहीं वोटर्स हेल्पलाइन एप की मदद से यूजर्स घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कर सकते हैं। आयोग की पहल से सहूलियत मिलेगी।

    मतदाताओं के लिए मददगार होंगे ये दस मोबाइल एप

    जीवन के हर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही चुनाव भी अब हाईटेक हो गया है। इस लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची में नाम शामिल करने से लेकर चुनाव प्रबंधन तक के कार्य में करीब 10 मोबाइल एप इस्तेमाल होंगे, जो मतदाताओं के साथ-साथ प्रत्याशियों के लिए भी मददगार होंगे। चुनाव के नतीजे की वोटर टर्न आउट एप से राउंडवार जानकारी मिल सकेगी।

    नतीजा घोषित होने के चंद मिनट में ही सारा ब्योरा एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभी तक गिनती के बाद उसका राउंडवार डिटेल निर्वाचन अधिकारी सुरक्षित रख देते थे। निर्वाचन आयोग की नई व्यवस्था से डाटा भी सुरक्षित रहेगा। इसकी जानकारी करने के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    एप से डाउनलोड कर सकेंगे पहचान पत्र

    इसके अलावा एप से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल करने का आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी समस्या की एप से ही शिकायत भी की जा सकती है।

    खबरें और भी

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की राउंडवार गिनती के बाद आए नतीजे को एप पर अपलोड किया जाएगा। कोई भी कहीं से एप पर जाकर डिटेल देख सकता है।

    यह भी पढ़ें- Raju Pal Murder Case: माफिया अतीक को बचाने के लिए CBI के डिप्टी एसपी ने लिए थे पैसे, एक करोड़ लेने के लगे थे आरोप