Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरुणाचल प्रदेश से सड़क यात्रा कर प्रतापगढ़ पहुंचा हाथी 'जात्रा सिंह', फूल-मालाओं से स्वागत

    By Ramesh Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 16 Feb 2026 08:27 PM (IST)

    अरुणाचल प्रदेश से हाथी जात्रा सिंह प्रतापगढ़ पहुंचा, जिसका भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी ने स्वागत किया। स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी को किए गए वादे को पूर ...और पढ़ें

    अरुणाचल प्रदेश से प्रतापगढ़ पहुंचे हाथी को दुलारते लोग।

    अरुणाचल प्रदेश से प्रतापगढ़ पहुंचे हाथी को दुलारते लोग।

    HighLights

    1. बड़े ट्रेलर पर सवार होकर सड़क मार्ग से छीटपुर लाया गया हाथी

    2. हाथी को लाने के लिए विधिक प्रक्रिया पूरी करने में लग गए दो वर्ष 

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। बड़े ट्रेलर पर सड़क मार्ग से चार दिन की यात्रा पूरी करके पांचवें दिन शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश से लाया जा रहा हाथी जात्रा सिंह छीटपुर पहुंच गया। वरिष्ठ भाजपा नेता  अशोक त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय लोगों ने जात्रा सिंह का गाजे-बाजे के साथ पूजन अर्चन करके स्वागत किया।

    बता दें कि अशोक त्रिपाठी के पिता स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर रहे। उन्हें उस समय हाथी रखने वाले परिवार ने एक हाथी दान में देने का वादा किया था। हाथी को वहां से लेकर आने की प्रक्रिया जटिल एवं महंगी होने के कारण वह नहीं ला पाए थे। इस इच्छा को उन्होंने अपने पुत्र जेष्ठ पुत्र अशोक त्रिपाठी से व्यक्त की थी।

    अशोक त्रिपाठी ने बताया कि दो वर्षों से विधिक प्रक्रिया को पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता से किए गए वायदे को पूरा किया। लगभग नौ साल का यह हाथी ट्रेलर से लाया गया। उसके साथ तीन महावत और चिकित्सकों की टीम भी आई है। डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के पास काली मंदिर के पास जात्रा सिंह को बनाए गए रैंप पर ट्रेलर से उतारा गया। गरम पानी और नमक से उसकी थकान दूर करने के लिए उसकी सिकाई की गई।

    इस दौरान पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी, केवला त्रिपाठी, निर्मला सहित ग्रामीणों ने हाथी यात्रा सिंह की आरती उतारी, पूजन-अर्चन किया। हाथी को फल के साथ उसके प्रिय व्यंजनों को खिलाया गया। इसके बाद उसके लिए बनाए गए शेड में आराम करने के लिए छोड़ दिया गया।

    खबरें और भी