Ganga Expressway पर जल्द दौड़ेंगी प्रतापगढ़ डिपो की रोडवेज बसें, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
प्रतापगढ़ डिपो से गंगा एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें चलाने की तैयारी है। ...और पढ़ें
-1779271191476_m.webp)
प्रतापगढ़ डिपो परिसर में खड़ी बसें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें भी फर्राटा भेरेंगी। प्रतापगढ़ डिपो से गंगा एक्सप्रेसवे पर बस संचालन की तैयारी है।
क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने रूट चार्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। इससे यात्रा सुगम होगी और यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ के बाद वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। मेरठ से प्रयागराज तक यह उत्तर प्रदेश के कुल 12 जिलों से होकर गुजरता है। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव , रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज शामिल हैं।
प्रतापगढ़ डिपो की बसों के संचालन को मिले निर्देश
इस एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों के संचालन की तैयारी है। कई डिपो से बसों का संचालन शुरू हो गया है। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने प्रतापगढ़ डिपो की बसों के संचालन को लेकर निर्देशित किया गया है।
प्रतापगढ़ डिपो से एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले जिलों के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके बाद रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। ऐसे में रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्री भी एक्सप्रेसवे पर सफर कर सकेंगे। इससे समय की भी बचत होगी।
यात्रियों को भी सुलभता होगी। जून माह के पहले सप्ताह तक रूट चार्ट तैयार कर एआरएम द्वारा इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
खबरें और भी
दिल्ली रूट के यात्रियों के समय की होगी बचत
प्रतापगढ़ डिपो की दिल्ली के लिए रोडवेज बसों को गंगा एक्सप्रेसवे से संचालित किया जाएगा। समय का आंकलन भी होगा। अफसरों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर बसों के संचालन से समय की बचत होगी और यात्री भी सुगमता से पहुंचेंगे।