यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एकतरफा मोहब्बत में युवक बना कातिल, सगाई के दिन युवती को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; इस हाल में मिला शव
Murder in Pratapgarh गांव का एक युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था। उसने युवती को शादी न करने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। अंतू क्षेत्र के छतरपुर शिवाला ग्राम पंचायत के रघना गांव निवासी तुलसीराम वर्मा की 19 वर्षीय बेटी कविता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। कविता की बुधवार को सगाई होनी थी। आज सुबह उसका शव गांव के किनारे तालाब के पास एक कमरे में मिला। यह कमरा गांव के ही रामकृष्ण वर्मा का है।
इसे भी पढ़ें- प्रयागराज में छाया बंदरों का ऐसा खौफ, लोग घरों में हो गए हैं कैद, इन्हें पकड़ने के लिए पांच लाख रुपये का पास है बजट लेकिन...
बताया जाता है कि गांव का एक युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था। उसने कविता को शादी न करने की धमकी दी थी। कविता के घर वालों की शिकायत पर मंगलवार शाम अंतू पुलिस गांव में जांच करने आयी थी। फिर मंगलवार रात को कविता घर से गायब हुई थी।
स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार की सुबह युवती का शव कमरे में मिला है। थानाध्यक्ष जीतेद्र सिंह के अनुसार युवती की चाकू से गोदकर हत्या हुई है। गांव के एक युवक पर हत्या की शंका है। जांच के बाद नाम का खुलासा किया जाएगा।
