Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP सरकार की माटी कला योजना से मिलेगा 10 लाख का लोन, 25% की मिलेगी सब्सिडी; ऐसे करें आवेदन

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 03:38 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए माटी कला योजना चला रही है, जिसके तहत मिट्टी के हुनर से उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण और ...और पढ़ें

    मिट्टी से दिखाएं हुनर, मिलेगा 10 लाख तक का ऋण

    मिट्टी से दिखाएं हुनर, मिलेगा 10 लाख तक का ऋण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसमें अगर आप में मिट्टी से हुनर दिखाने का दम है तो आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा माटी कला योजना चलाई जा रही है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

    इसके लिए सरकार की ओर से लोन लेकर आप अपने शहर और गांव में माटी कला उद्योग लगा सकते हैं। प्रदेश सरकार की माटी कला योजना इन दिनों लोगों को खूब भा रही है और अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस योजना के तहत कुल धनराशि पर 25 प्रतिशत का अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है।

    10 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

    इस योजना के लिए आवेदक की उम्र 18 से 55 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही बेरोजगार कारीगर upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से पारंपरिक मिट्टी और शिल्पकला जैसे पुराने हस्तशिल्प उद्योगों को नया जीवन मिलता है, जिससे ये फिर से उभर सकें।

    इस योजना में मिट्टी के बर्तन, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, ग्लास, अचारदानी, कटोरी, कप, प्लेट आदि के उद्योग स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी नीति के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के निए निश्शुल्क मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन टूल किट्स के वितरण के लिए आठ लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिली अहम जिलों की जिम्मेदारी

    माटीकला में निश्शुल्क इलेक्ट्रिक चाक के लिए इस साल 40 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


    माटी कला योजना का लाभ परंपरागत कारीगर के साथ ही स्वरोजगार में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्ति भी आवेदन कर सकते है। लाभार्थियों का चयन, चयन कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

                                                              कृष्ण कुमार यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी